रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश: आवामी लीग से सुलह का विचार बुरा नहीं, पर पहले कबूले गलती– BNP

C

CG Khabar

06 अक्टू. 2026, 07:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

शेख हसीना
शेख हसीना

ढाका । डेस्क: बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक बदलाव के बाद जारी उथल-पुथल के बीच सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सरकार की ओर से एक बड़ा और संवेदनशील राजनीतिक संकेत सामने आया है. प्रधानमंत्री के सूचना सलाहकार ज़ाहेद उर रहमान ने मंगलवार को कहा कि अब भंग हो चुकी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ "पुनर्मिलन" या सुलह की पहल करना कोई बुरा विचार नहीं है. 


हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिशा में आगे बढ़ने से पहले आवामी लीग के शीर्ष नेतृत्व को अपने पूर्व की गलतियों और जिम्मेदारी को स्वीकार करना होगा.

विज्ञापन


ढाका में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज़ाहेद उर रहमान ने कहा कि यदि कोई मध्यस्थ इस प्रक्रिया को शुरू करना चाहता है, तो उसे सबसे पहले आवामी लीग के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर बुनियादी आधार तैयार करना चाहिए. 


हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिलहाल ऐसी किसी प्रक्रिया के लिए माहौल तैयार नहीं है क्योंकि आवामी लीग के नेतृत्व ने 2024 के जनविरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक कार्रवाई को लेकर अब तक कोई पछतावा या खेद व्यक्त नहीं किया है.


गौरतलब है कि 2024 में हुए भारी विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी और उन्हें देश छोड़कर भारत जाना पड़ा था, जिसके बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी थी. 


इससे पहले तक BNP के शीर्ष नेता आवामी लीग को "राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक" बताते रहे हैं. ऐसे में सूचना सलाहकार का यह बयान देश के राजनीतिक और आर्थिक माहौल में व्याप्त अनिश्चितता के बीच सुलह का पहला सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PIA
देश-विदेश

पाकिस्तान: आम जनता बदहाल, एलीट क्लास का विदेश पलायन और सेना का दबदबा

एक घंटा पहले

ABVP- लद्दाख विश्वविद्यालय के लेह परिसर छात्र संघ चुनाव में जीत
देश-विदेश

लेह कैंपस चुनाव में ABVP के 5 सीटों पर कब्ज़े से BJP गदगद, लद्दाख के नेता हैरान

2 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

बंगाल SIR अपीलीय न्यायाधिकरण: न्यायमूर्ति बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

2 घंटे पहले

गदी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्यौता- इज़राइल
देश-विदेश

नेतन्याहू का दांव पस्त: राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने गदी आइजनकोट को दिया सरकार बनाने का न्योता

2 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

12 घंटे पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP