शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर: बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

C

CG Khabar

15 जून 2026, 01:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

रेप
रेप

बलरामपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही जंगल में एक १९ वर्षीय युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. वारदात की सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने तीनों संदेही युवकों को हिरासत में ले लिया है. पकड़े गए आरोपी कोटराही गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं. 


फिलहाल पुलिस पीड़िता और आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाकर मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है.

विज्ञापन


यह पूरी घटना रविवार दोपहर की है, जब बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल ही कोटराही जंगल के रास्ते एक रिश्तेदार के घर जा रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और डरा-धमकाकर पूछताछ करने लगे. 


इसके बाद वे दोनों को जबरन खींचकर जंगल के भीतर ले गए, जहां आरोपियों ने भाई के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया और उसके सामने ही युवती के साथ दरिंदगी की.


इतना ही नहीं, वारदात के दौरान ही दोनों आरोपियों ने फोन करके अपने एक और साथी को मौके पर बुला लिया, जिसने वहां पहुंचकर युवती के साथ दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी दोनों को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए. 


किसी तरह वहां से निकलकर दोनों पीड़ित वाड्रफनगर चौकी पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

5 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

5 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

11 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

18 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

18 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP