गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर: अवैध उत्खनन के शक में ग्रामीण की पीटकर हत्या, SDM समेत 4 गिरफ्तार

C

CG Khabar

16 फ़र. 2026, 02:40 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

शव
शव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध बॉक्साइट खनन के संदेह में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम हंसपुर गांव के पास एक वन क्षेत्र में हुई.


पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन ग्रामीणों पर हमला किया गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान हंसपुर निवासी राम उर्फ रामनरेश के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य घायल, 60 वर्षीय अजीत राम और 20 वर्षीय आकाश अगरिया का अस्पताल में उपचार जारी है.

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि एसडीएम करुण डहरिया, विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव और सुदीप यादव अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जंगल पहुंचे थे. 

वहां बहस के दौरान तीनों ग्रामीणों पर लकड़ी के डंडों और लात-घूसों से हमला किया गया. मेडिकल ऑफिसर की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक को बेहोशी की हालत में एसडीएम के चालक और एक सशस्त्र गार्ड द्वारा कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था.


कोरंधा पुलिस ने घायलों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश किया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

2 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

2 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

18 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

18 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

22 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP