रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर: 9 महीने की बच्ची के साथ नदी पार कर स्कूल पहुँच रही शिक्षिकाएं

C

CG Khabar

19 सित. 2026, 04:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

नदी पार करती शिक्षिकाएं
नदी पार करती शिक्षिकाएं

बलरामपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वाड्रफनगर ब्लॉक के दूरस्थ और कटे हुए क्षेत्र धौरपुर मजरे (टोले) में स्थित प्राथमिक स्कूल तक पहुँचने के लिए दो शिक्षिकाएं-संध्या हालदार और कर्मिला टोप्पो-हर दिन जोखिम भरा सफर तय करती हैं. बारिश के मौसम में जब यह इलाका पूरी तरह अलग-थलग पड़ जाता है, तब भी दोनों शिक्षिकाएं नदी-नाले और दुर्गम पहाड़ियों को पार कर बच्चों को पढ़ाने पहुँच रही हैं.


शिक्षिका कर्मिला टोप्पो अपनी 9 महीने की मासूम बच्ची को गोद में लेकर पेट और कमर तक भरे नदी के उफनते पानी में उतरती हैं. उनका यह सफर बेहद चुनौतीपूर्ण है. दोनों शिक्षिकाएं पहले मारना नाम के स्थान तक अपनी स्कूटी से जाती हैं. 

विज्ञापन


इसके आगे का रास्ता वाहनों के लिए बंद होने के कारण वे पथरीली और पहाड़ी पगडंडियों पर लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलती हैं. इसके बाद मोरन और इरिया नदी के संगम के पास उफनती नदी को पैदल पार करके ही स्कूल पहुँच पाती हैं.


शिक्षिका संध्या हालदार बताती हैं कि पानी का स्तर कम होने पर ही वे नदी पार कर पाती हैं, जबकि जलस्तर बहुत ज्यादा होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ता है. इसके बावजूद वे इस मुश्किल राह को खुशी-खुशी चुनती हैं. 


शिक्षिकाओं का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई के नुकसान की चिंता उन्हें सताती है और जब बच्चे उन्हें देखकर खुश होते हैं, तो उनकी सारी थकान मिट जाती है. वर्ष 2014 से पदस्थ कर्मिला टोप्पो का कहना है कि हर बारिश में उन्हें इस स्थिति से गुजरना पड़ता है.


शिक्षिकाओं के इस समर्पण का वीडियो और मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने उनके जज्बे की जमकर सराहना की है. कलेक्टर ने कहा कि अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर इस तरह कठिनाइयों से पार पाते हुए स्कूल पहुँचना निष्ठा की मिसाल है. उन्होंने कहा कि ऐसी समर्पित शिक्षिकाओं का सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

6 मिनट पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

2 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

4 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

4 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

5 घंटे पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP