शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर: पांगन नदी में डूबने से 9वीं के छात्र की मौत, दूसरे दिन मिला शव

C

CG Khabar

17 अग. 2026, 05:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

नदी में डूबा
नदी में डूबा

बलरामपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पचावल ग्राम पंचायत के पांगन नाले में डूबने से 15 वर्षीय स्कूली छात्र आशीष यादव की जान चली गई. शनिवार को जब आशीष अपने घर से महज 400 मीटर दूर पांगन नाले के किनारे मवेशी चरा रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने की वजह से वह गहरे पानी में समा गया. घटना के समय वह 9वीं कक्षा में अध्ययनरत था.


शनिवार देर शाम तक सनावल थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक खोजबीन अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया था. 

विज्ञापन


इसके बाद रविवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आशीष का शव नदी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


इस असमय हादसे के बाद से पूरे पचावल गांव में शोक और मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. इलाके में बढ़ती ऐसी घटनाओं को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने पांगन नाले और आसपास के खतरनाक जलस्रोतों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की अनहोनी को रोका जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

8 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

8 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

9 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

9 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

9 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP