रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर: सब्जी की आड़ में उगाई जा रही गांजे की खेती, 36 किलो से अधिक पौधे जब्त

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2026, 10:53 PM 2 मिनट में पढ़ें 27

गांजे की खेती
गांजे की खेती

बलरामपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र के बरियों चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम खुखरी के रखैतपारा में एक किसान अपनी सब्जी की बाड़ी में चोरी-छिपे गांजे की खेती कर रहा था. पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर बाड़ी से 112 गांजे के पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन 36 किलो 300 ग्राम आंका गया है. 


जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन


दरअसल, 3 अक्टूबर 2026 को क्षेत्र में फसल गिरदावरी के कार्य में जुटे पटवारी को कबीर साय टेकाम (51) की बाड़ी में संदिग्ध पौधे दिखाई दिए. 


पटवारी ने तुरंत इसकी जानकारी बरियों चौकी पुलिस को दी. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी और कुसमी एसडीओपी के दिशा-निर्देशन में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी घर के बाहर ही मौजूद था. 


पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि वह सब्जियों के बीच में गांजे के पौधे उगा रहा था.


इसके बाद गवाहों की उपस्थिति में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बाड़ी से छोटे-बड़े कुल 112 पौधे, पत्तियां और डंठल जब्त किए गए. पुलिस ने विधिवत पंचनामा तैयार कर सामग्री को अपने कब्जे में लिया और आरोपी कबीर साय टेकाम के खिलाफ थाना राजपुर (चौकी बरियों) में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(बी) और 20(बी)(ii)(C) के तहत अपराध क्रमांक 248/2026 दर्ज किया. 


पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार और इसकी अवैध खेती पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए राजस्व, वन विभाग और पुलिस तंत्र संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP