गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर: कलेक्टर से अभद्रता, आप नेता लव दुबे पुलिस हिरासत में

C

CG Khabar

08 सित. 2026, 01:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 29

आप नेता-बलरामपुर
आप नेता-बलरामपुर

बलरामपुर । संवाददाता: बलरामपुर के कलेक्टोरेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कलेक्टर से चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के एक नेता पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगा. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आप के प्रदेश प्रवक्ता लव दुबे को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस घटनाक्रम के चलते कलेक्टोरेट परिसर में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही.


दरअसल, यह पूरा मामला क्षेत्र की जर्जर सड़कों और हादसों से जुड़ा हुआ है. ‘सड़क सत्याग्रह आम नागरिकों का मंच’ के बैनर तले लगभग 40 से 50 ग्रामीणों का एक समूह अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा था. प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कलेक्टोरेट प्रशासन ने ज्ञापन लेने के लिए 10 प्रतिनिधियों के एक दल को कलेक्टर कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी थी. इसी प्रतिनिधिमंडल में आप नेता लव दुबे भी शामिल थे.

विज्ञापन


थाना प्रभारी भापेंद्र साहू से मिली जानकारी के अनुसार, जब प्रतिनिधिमंडल अपनी बात रख रहा था, तभी लव दुबे कथित तौर पर कलेक्टर से अभद्र व्यवहार करने लगे. मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने तथा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उनका आक्रामक रुख बरकरार रहा. 


परिसर के बाहर लाए जाने के बाद भी जब उनका आचरण नहीं बदला, तो पुलिस को कड़ा रुख अपनाना पड़ा.


ग्रामीणों का यह दल क्षेत्र में जारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद आक्रोशित था. उन्होंने मांग पत्र में निर्माणाधीन डबल लेन सड़क के घटिया निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने और इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की मांग उठाई थी. इसके साथ ही, खस्ताहाल सड़कों के कारण हुए हादसों में असमय जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए का मुआवजा देने का आग्रह भी ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से किया गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

9 मिनट पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

31 मिनट पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

5 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

5 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

6 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP