मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद 3 साल के मासूम की मौत

C

CG Khabar

21 अग. 2026, 02:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

बलरामपुर
बलरामपुर

बलरामपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर के कथित रूप से गलत इंजेक्शन लगाने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना बलरामपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जामुआतार गांव की है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामुआतार गांव के रहने वाले परिवार का तीन वर्षीय बेटा अभिस सामान्य बुखार से पीड़ित था. जब दवा लेने के बाद भी बच्चे का बुखार नहीं उतरा, तो परिजन उसे इलाज के लिए सरनाडीह गांव के रहने वाले भुलेश्वर सिंह के पास ले गए. आरोप है कि भुलेश्वर सिंह बिना किसी चिकित्सीय योग्यता या पंजीकरण के अवैध रूप से मरीजों का इलाज करता था.

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि भुलेश्वर सिंह ने बच्चे की जांच की और उसे एक इंजेक्शन लगा दिया. इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और उसकी स्थिति गंभीर हो गई. बदहवास परिजन मासूम को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने की कोशिश कर ही रहे थे कि रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया.


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया. कोतवाली थाना प्रभारी भूपेंद्र साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


इस दुखद हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से झोलाछाप डॉक्टर दुकानें चला रहे हैं, जिन पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है. पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने मासूम की मौत के जिम्मेदार कथित डॉक्टर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

एक घंटा पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

एक घंटा पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

एक घंटा पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

8 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

8 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP