शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बलौदाबाजार: शराबी शिक्षक पर हंगामा, छात्र को थप्पड़ मारने वाली प्रिंसिपल हटाई गईं

C

CG Khabar

19 सित. 2026, 03:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 23

निलंबित
निलंबित

बलौदाबाजार । संवाददाता: बलौदाबाजार के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के शराब पीकर आने के आरोपों से शुरू हुआ विवाद प्रशासनिक संकट में बदल गया. पंडित चक्रपाणि बहुउद्देशीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान व्याख्याता पर नशे में स्कूल आने, छात्राओं से अभद्रता करने, मारपीट और शिकायत करने पर फेल करने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे. 


जब छात्र और अभिभावक शिकायत लेकर प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे, तो वहां तीखी बहस शुरू हो गई. इस दौरान माहौल को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे एक छात्र को प्राचार्य ने थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो वायरल होते ही मामला और गरमा गया.

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की. पुलिस ने आरोपी शिक्षक का चिकित्सीय परीक्षण कराया, जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. 


कलेक्टर ने बताया कि मामले को दो भागों में बांटकर कार्रवाई की जा रही है-प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी शिक्षक को निलंबित करने की सिफारिश की गई है, जबकि छात्राओं से मारपीट व अभद्रता के आरोपों की जांच जारी है. 


वहीं, समन्वय और प्रशासनिक नीति लागू करने में विफल रहने तथा छात्र पर हाथ उठाने के कारण प्राचार्य को प्रभार से हटा दिया गया है. घटना के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के विरोध में मीडियाकर्मियों ने भी चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

19 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

19 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

20 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP