बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बलौदाबाजार: स्वामी आत्मानंद स्कूल का गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत

C

CG Khabar

14 सित. 2026, 01:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

बच्चे का शव
बच्चे का शव

बलौदाबाजार । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सिमगा ब्लॉक के हथबंद गांव में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय का मुख्य गेट अचानक गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में 7 वर्ष के एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान रतनपुर के रहने वाले शिवम यादव के रूप में हुई है, जो तीज के त्योहार पर हथबंद गांव में अपनी बड़ी मां के घर आया हुआ था. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्कूल परिसर का लोहे का भारी गेट जिस पिलर के सहारे टिका हुआ था, वह काफी समय से जर्जर स्थिति में था. पिलर कमजोर होने की वजह से भारी गेट का भार सह नहीं पाया और भरभराकर ढह गया. 

विज्ञापन


दुर्भाग्यवश, उसी समय पास में मौजूद मासूम शिवम इस भारी-भरकम लोहे के गेट और मलबे के नीचे दब गया. हादसे में गंभीर चोट आने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.


घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय निवासियों ने स्कूल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने स्कूल के इस जर्जर गेट और पिलर की बदहाल स्थिति को लेकर पहले भी कई बार अधिकारियों को सतर्क किया था और मरम्मत की मांग उठाई थी, लेकिन जिम्मेदार तंत्र ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया.


लापरवाही की वजह से मासूम की जान जाने पर आक्रोशित परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपविभागीय अधिकारी (SDM) ने पूरे हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

3 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

4 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

4 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

5 घंटे पहले

Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

15 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP