रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

बालोद: लापता युवती का खेत में मिला अधजला शव, हत्या की आशंका

C

CG Khabar

19 मार्च 2026, 03:13 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

हत्या
हत्या

बालोद । डेस्क: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम चीचा में एक 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान लिलेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जिसका शव गांव के ही एक खेत में रखे पैरा के ढेर के नीचे झुलसी हुई अवस्था में बरामद किया गया. 


घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम और आक्रोश का माहौल है.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति को देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और फिर पहचान छिपाने की नीयत से शव को पैरा डालकर जलाने का प्रयास किया गया. 


मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है, जो मृतका के कॉल डिटेल्स और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्धों का सुराग लगा रही है. 


पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रही है ताकि हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके. अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

4 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

9 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

9 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

9 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP