शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

11 अगस्त को 'आजादी दिवस' मनाएगा बलूचिस्तान

C

CG Khabar

04 अग. 2026, 09:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 24

मीर यार बलूच
मीर यार बलूच

नई दिल्ली । डेस्क: पाकिस्तान की घेराबंदी तेज करते हुए बलूच आंदोलन के प्रमुख चेहरे मीर यार बलूच ने आगामी 11 अगस्त को दुनियाभर में 'बलूचिस्तान का स्वतंत्रता दिवस' मनाने का आह्वान किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में उन्होंने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे बलूच समुदाय के लोगों से इस दिन अपने घरों, दुकानों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' का झंडा फहराने की अपील की है. 


बलूच लिबारेशन आर्मी से जुड़े नेताओं का मानना है कि इस पहल का मकसद केवल जश्न मनाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके इतिहास और स्वतंत्रता के वास्तविक महत्व से रूबरू कराना है.

विज्ञापन


बलूच नेताओं का तर्क है कि 11 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत के खत्म होने के समय बलूचिस्तान ने खुद को एक स्वतंत्र देश घोषित किया था, जिसकी खबरें उस दौर के अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी प्रमुखता से

हालांकि, बाद में पाकिस्तान ने बलूच शासकों पर दबाव बनाकर जबरन इसका अपने क्षेत्र में विलय करा लिया. बलूच समुदाय के अनुसार, लगभग 6 करोड़ बलूच नागरिक आज भी खुद को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र का हिस्सा मानते हैं.प्रसारित हुई थीं. 


अपने बयान में मीर यार बलूच ने पाकिस्तान की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भारत के विभाजन के बाद बने पाकिस्तान ने पूरे दक्षिण एशिया को अस्थिरता, आतंकवाद और आर्थिक संकट में धकेल दिया है. 


बलूचिस्तान में सैन्य अभियानों, जबरन गायब किए जाने, 1998 में बिना सहमति के बलूच भूमि पर किए गए परमाणु परीक्षणों और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के नाम पर संसाधनों की लूट का जिक्र करते हुए उन्होंने पाकिस्तान को क्षेत्र में अशांति का मुख्य कारक बताया. 


बलूच आंदोलनकारियों का कहना है कि वर्तमान स्थिति में पाकिस्तान के साथ रहकर तरक्की संभव नहीं है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने और दक्षिण एशिया में स्थायी शांति स्थापित करने में सहयोग की मांग की है. File Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

6 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

6 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

7 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

7 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

8 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP