सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

बालेंद्र शाह ने ली नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ

C

CG Khabar

27 मार्च 2026, 11:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

बालेन्द्र शाह
बालेन्द्र शाह

काठमांडू । डेस्क: नेपाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति भवन, शीतल निवास में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 


शंखनाद, 108 बटुकों द्वारा स्वस्तिशांति पाठ और बौद्ध भिक्षुओं के अष्टमंगल मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ यह समारोह अपनी सांस्कृतिक भव्यता के लिए विशेष रहा. 

विज्ञापन


यह नेपाल के इतिहास में पहला अवसर है जब मधेसी समुदाय का कोई नेता प्रधानमंत्री पद तक पहुंचा है. 


पेशे से स्ट्रक्चरल इंजीनियर और मशहूर रैपर रहे बैलेंद्र शाह ने 5 मार्च को हुए संसदीय चुनावों में झापा निर्वाचन क्षेत्र-5 से सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की थी.


प्रधानमंत्री शाह के साथ उनके 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली, जिसमें विशेषज्ञों और युवाओं को प्राथमिकता दी गई है. 


आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ. स्वर्णिम वाग्ले को देश का नया वित्त मंत्री बनाया गया है, जबकि 'जेन जेड' आंदोलन से उभरे सूदन गुरुंग को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. 


आरएसपी के विदेश विभाग प्रमुख शिशिर खनाल को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है. अन्य प्रमुख नियुक्तियों में लेखक खड़का राज (गणेश) पौडेल को संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन, दीपक साह को श्रम एवं रोजगार, और सस्मित पोखरेल को शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और युवा एवं खेल मंत्रालय सौंपा गया है.


मंत्रिमंडल में विक्रम तिमिल्सिना को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी, प्रतिभा रावल को संघीय मामले, सामान्य प्रशासन, भूमि प्रबंधन, सहकारी और गरीबी निवारण, तथा बिराज भक्त श्रेष्ठ को ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री बनाया गया है. अधिवक्ता गीता चौधरी को कृषि, पशुधन विकास, वन और पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार मिला है. 


कानूनी विशेषज्ञ सोबिता गौतम को कानून, न्याय और संसदीय कार्य मंत्री नियुक्त किया गया है. इसके अलावा सीता बादी को महिला, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक, सुनील लमसाल को भौतिक बुनियादी ढांचा, परिवहन और शहरी विकास, तथा निशा मेहता को स्वास्थ्य, जनसंख्या और जल आपूर्ति मंत्री बनाया गया है. 


काठमांडू के मेयर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले शाह ने जनवरी 2026 में इस्तीफा देकर आरएसपी के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

एक घंटा पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

14 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

17 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

17 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

17 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP