शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

अयोध्या राम मंदिर: सराफा व्यापारियों ने मांगा दान की चांदी का हिसाब

C

CG Khabar

20 जून 2026, 01:54 PM 3 मिनट में पढ़ें 11

राम मंदिर- अय़ोध्या
राम मंदिर- अय़ोध्या

अयोध्या । डेस्क: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे और दान की गई बेशकीमती वस्तुओं को लेकर उपजा विवाद गहराता जा रहा है. मंदिर निर्माण के शुरुआती दिनों में अपनी श्रद्धा अर्पित करने वाले कई दानदाता अब खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. इस पूरे प्रकरण में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए अब दान में दी गई बहुमूल्य सामग्रियों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग तेज हो गई है, जिससे मंदिर प्रबंधन को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं.


इस मामले में एक बड़ा दावा इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के नॉर्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी द्वारा किया गया है. उन्होंने बताया कि राम मंदिर की नींव रखे जाने के समय देश के तमाम सराफा व्यापारियों ने एकजुट होकर 10-20 ग्राम करके कुल 60 किलोग्राम चांदी इकट्ठा की थी. इसके बाद इस चांदी को गलाकर करीब सवा-सवा किलो की विशेष ईंटें ढाली गई थीं, जिन पर बकायदा दान देने वाले श्रद्धालुओं के नाम और उनके गोत्र भी लिखे गए थे. इन ईंटों के साथ ही ऋषिकेश एसोसिएशन की तरफ से एक किलो चांदी का कलश भी समर्पित किया गया था.

विज्ञापन


अनुराग रस्तोगी के अनुसार, यह पूरी खेप 20 जुलाई 2020 को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की पूर्व सहमति के बाद अयोध्या की रामकचहरी में जमा कराई गई थी. इस दौरान चंपत राय के अलावा ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और कैशियर प्रकाश गुप्ता भी वहां उपस्थित थे, जिन्होंने सामग्री प्राप्त करने के बाद बकायदा उसकी रसीद और शुद्धता का प्रमाण पत्र भी दिया था. 


सराफा कारोबारियों की इच्छा थी कि इन ईंटों का इस्तेमाल मंदिर की नींव के पूजन में किया जाए, लेकिन इसके बाद यह सामग्रियां कहाँ गईं, इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई.


ईंटों के अलावा निजी स्तर पर दिए गए दान को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने स्वयं एक-एक किलोग्राम के दो चांदी के दीपक, भोग लगाने के लिए दो चांदी के कटोरे, एक पंचधातु की सिल्ली और नाग-नागिन का जोड़ा मंदिर को भेंट किया था. 


इनमें से एक दीपक का उपयोग प्राण प्रतिष्ठा के समय डॉ. अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी द्वारा अखंड ज्योति प्रज्वलित करने के लिए भी किया गया था, जो उस वक्त की तस्वीरों में साफ नजर आ रहा था.


शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अब जब भव्य मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, तब न तो वह ऐतिहासिक अखंड ज्योति वाला दीपक कहीं दिखाई दे रहा है और न ही भगवान के भोग के लिए दिए गए चांदी के कटोरे मिल रहे हैं. 


भक्तों और दानदाताओं में इस बात को लेकर भारी असंतोष है कि उनकी आस्था से जुड़ी इन अमूल्य वस्तुओं का वर्तमान स्टेटस क्या है. इसी वजह से अब मंदिर प्रशासन से इन सभी उपहारों की सूची और उनके उपयोग की स्थिति को जनता के सामने स्पष्ट करने की पुरजोर मांग की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

3 घंटे पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

एक दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

एक दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

एक दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

एक दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP