मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ से सहमति पत्र का इंतजार: बालाघाट में पुनर्वासित 12 पूर्व नक्सली जल्द लौटेंगे अपने गांव

C

CG Khabar

23 सित. 2026, 01:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

नक्सली
नक्सली

भोपाल । डेस्क: मध्य प्रदेश पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले 13 पूर्व नक्सलियों में से 12 अपने गृह राज्यों छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र स्थित गांवों में वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इसके लिए संबंधित राज्यों के जिला प्रशासनों से औपचारिक सहमति पत्र मिलना अभी बाकी है.


वर्तमान में बालाघाट स्थित पुलिस परिसर में रह रहे इन पूर्व नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत ड्राइविंग, इलेक्ट्रिकल काम और सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है. 

विज्ञापन


करीब एक साल पहले तक जंगलों में हथियार लेकर घूमने वाले इन युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाते जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. 


इसके अलावा, मध्य प्रदेश की नक्सल नीति के तहत इन्हें 20 लाख रुपये से लेकर 35 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी.


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी, एंटी-नक्सल ऑपरेशंस) के. पी. वेंकटेश्वर राव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर तथा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कलेक्टरों को पत्र भेजकर सहमति मांगी गई है. सहमति पत्र प्राप्त होते ही इन पूर्व नक्सलियों को सुरक्षा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उनके गृह गांव भेज दिया जाएगा. इनमें से 11 नक्सली छत्तीसगढ़ तथा 1-1 मध्यप्रदेश तथा महाराष्ट्र के हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

एक घंटा पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

2 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

8 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

9 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

9 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP