नक्सलियों के विस्फोट में एडिशनल एसपी शहीद
सुकमा | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा ज़िले में संदिग्ध नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लॉस्ट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे की मौत हो गई है. इस घटना में कई जवानों के घायल होने की ख़बर है.
पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे पैदल गश्त ड्यूटी पर थे. जहां वे कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गए.
इस प्रेशर आईईडी विस्फोट में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवान भी घायल हुए हैं.
पुलिस ने कहा है कि सभी घायलों का कोन्टा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.घायल फिलहाल प्राथमिक रूप से खतरे से बाहर हैं.