शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

यूएस-ईरान युद्ध रोकने के लिए असीम मुनीर का तेहरान यात्रा

C

CG Khabar

24 अग. 2026, 08:40 AM 1 मिनट में पढ़ें 11

असिम मुनीर
असिम मुनीर

नई दिल्ली । डेस्क: मध्य पूर्व में गहराते सैन्य संकट और अमेरिका-इराली युद्ध को रोकने की कूटनीतिक कोशिशों के तहत पाकिस्तान के थल सेना प्रमुख तथा चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज, फील्ड मार्शल असीम मुनीर सोमवार को तेहरान पहुँचे हैं. 


इस वर्ष असीम मुनीर की इरान की यह तीसरी यात्रा है, जहाँ वे इरानी विदेश मंत्रालय और नवनियुक्त वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय व क्षेत्रीय सुरक्षा तंत्र पर उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे.

विज्ञापन


इस्लामाबाद समझौता (MoU) की 60 दिनों की समय-सीमा बिना किसी नतीजे के समाप्त होने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद रहने से उपजे गतिरोध के बीच यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. 


बातचीत के दौरान क्षेत्र में बढ़ते तनाव, ओमान द्वारा मध्यस्थता के नए प्रयासों, अमेरिका द्वारा घोषित आर्थिक प्रतिबंधों और हाल ही में सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर भी चर्चा होने की संभावना है. 


इसके अतिरिक्त, लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा वाणिज्यिक जहाजों पर किए जा रहे हमलों और उसमें पाकिस्तानी नाविकों के हताहत होने के मुद्दे को भी इस्लामाबाद द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने की उम्मीद है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

2 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

8 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

19 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

20 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

20 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP