सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

"बस्तर की बेटियों की सुरक्षा" के लिये ननों की गिरफ्तारी

C

CG Khabar

28 जुल. 2025, 04:11 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

नन
नन

नई दिल्ली । डेस्क: छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों की मानव तस्करी और जबरन धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तारी ने राजनीतिक विवाद को हवा दे दी है. कांग्रेस और सीपीआई(एम) ने इसे अल्पसंख्यकों पर हमला करार दिया है.


वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्रवाई का बचाव करते हुये कहा, "नारायणपुर की तीन बेटियों को नर्सिंग प्रशिक्षण और नौकरी का लालच देकर आगरा ले जाया जा रहा था. दुर्ग स्टेशन पर एक व्यक्ति ने उन्हें दो ननों को सौंपा, जो उनकी तस्करी और धर्मांतरण की कोशिश कर रही थीं. यह बस्तर की बेटियों की सुरक्षा का गंभीर मामला है. जांच चल रही है और कानून अपना काम करेगा. छत्तीसगढ़ शांतिप्रिय राज्य है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं. इस मुद्दे का राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण है."

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे "बीजेपी-आरएसएस का भीड़तंत्र" बताते हुए ननों की तत्काल रिहाई और न्याय की मांग की. उन्होंने X पर लिखा, "छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों को उनकी आस्था के कारण जेल में डाला गया. यह अल्पसंख्यकों पर योजनाबद्ध उत्पीड़न है. धार्मिक स्वतंत्रता हमारा संवैधानिक अधिकार है." 


केरल में सत्तारूढ़ सीपीआई(एम)-एलडीएफ और विपक्षी कांग्रेस-यूडीएफ ने गिरफ्तारी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किये. संसद परिसर में यूडीएफ सांसदों ने 'अल्पसंख्यकों पर हमले बंद करो' के नारे लगाये.


केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल ने इस घटना को धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताया. केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल अध्यक्ष कार्डिनल बासेलियोस क्लीमिस ने केंद्र सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने की अपील की है. 


केरल के दो मंत्रियों, पी. राजीव और रोशी ऑगस्टाइन, ने नन प्रीति के परिवार से मुलाकात कर समर्थन का भरोसा दिलाया. कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी परिवार से मुलाकात की.


बीजेपी की केरल इकाई ने मामले को शांत करने की कोशिश की. 


उपाध्यक्ष शॉन जॉर्ज ने कहा, "प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कार्यालय ने हस्तक्षेप किया है. अगर ननों ने कुछ गलत नहीं किया, तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी. हम उनके परिवार के संपर्क में हैं." बीजेपी ने यह भी कहा कि उनकी एक टीम छत्तीसगढ़ जायेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
देश-विदेश

फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी, आसियान के साथ क्वाड मंच पर ट्रंप संग होगी बैठक

7 घंटे पहले

जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

हैदराबाद: 'वोट चोर' के नारे लगाकर वीजा नियमों के घेरे में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक

7 घंटे पहले

थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
देश-विदेश

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

8 घंटे पहले

गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

9 घंटे पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

22 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP