बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

क्या और धमाकों का इंतज़ार है? दिल्ली हाईकोर्ट सख्त

C

CG Khabar

17 दिस. 2025, 04:17 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

हाईकोर्ट
हाईकोर्ट

नई दिल्ली । डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में पुराने वाहनों के अनियंत्रित बाजार और सरकारी निगरानी की कमी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेदेला की पीठ ने तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा, "क्या और कुछ विस्फोट होने के बाद आपकी नींद खुलेगी?" 


अदालत की यह टिप्पणी पिछले नवंबर में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के संदर्भ में आई है, जिसमें एक पुरानी कार का इस्तेमाल किया गया था.

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अदालत ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि एक गाड़ी चार-चार बार बिक जाती है, लेकिन कागजों में उसका मूल मालिकाना हक नहीं बदलता. 


कोर्ट ने कहा कि इससे न केवल सुरक्षा का खतरा पैदा होता है, बल्कि वाहन के प्राथमिक मालिक को भी कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. 


लाल किले के पास हुए धमाके में जिस हुंडई i20 कार का इस्तेमाल हुआ था, वह 11 साल में पांच बार बेची गई थी और धमाके से महज 13 दिन पहले ही उसका आखिरी बार मालिकाना हक बदला था. 


अदालत ने अब दिल्ली सरकार को इस समस्या से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर जनवरी तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

4 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'बिलोंगिंग' में छलका दर्द: यूपीए-2 के दौरान सोनिया गांधी ने लड़ी थी कैंसर से जंग

5 घंटे पहले

मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

10 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

10 घंटे पहले

नेतन्याहू- इज़रायल के वर्तमान प्रधानमंत्री
देश-विदेश

केसेट में नेतन्याहू ने ईरानी शासन के खात्मे को बताया परमाणु खतरे का समाधान

10 घंटे पहले

गदी आइजनकोट- इज़रायल
देश-विदेश

संसद में नेतन्याहू के तीखे भाषण से बिखरी एकता की उम्मीद, लिकुड संग गठबंधन वार्ता पर लगा ब्रेक

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP