सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी निवेश को मंजूरी: 23 Dec को देशव्यापी विरोध

C

CG Khabar

18 दिस. 2025, 03:33 PM 1 मिनट में पढ़ें 10

परमाणु बिजली संयंत्र
परमाणु बिजली संयंत्र

नई दिल्ली । डेस्क: संसद ने गुरुवार को ऐतिहासिक 'सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया' (SHANTI) विधेयक पारित कर दिया है. जिससे अब भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी का रास्ता साफ हो गया है. 


यह नया कानून परमाणु ऊर्जा अधिनियम 1962 और नागरिक परमाणु उत्तरदायित्व अधिनियम 2010 की जगह लेगा, जो अब तक इस क्षेत्र को केवल सरकारी नियंत्रण तक सीमित रखते थे. 

विज्ञापन


सरकार का तर्क है कि स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को पाने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए यह कदम अनिवार्य है, लेकिन ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (AIPEF) और कई ट्रेड यूनियनों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया है. 


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निजीकरण से सुरक्षा और जवाबदेही से समझौता होगा, विशेषकर रिएक्टर आपूर्तिकर्ताओं की जिम्मेदारी कम होने से जनता पर खतरा बढ़ सकता है. 


इसी के विरोध में AIPEF, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आगामी 23 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP