रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

अंटार्कटिका में मिली दुनिया की सबसे गहरी घाटी

अंटार्कटिका में मिला दुनिया की सबसे गहरी घाटी

C

CG Khabar

25 जुल. 2025, 02:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

अंटार्कटिका
अंटार्कटिका

नई दिल्ली । डेस्क: अंटार्कटिका के डेनमैन ग्लेशियर के पास वैज्ञानिकों ने बर्फ के नीचे पृथ्वी की सबसे गहरी स्थलीय घाटी (कैन्यन) खोजी है, जो समुद्र तल से 3,500 मीटर (11,500 फीट) नीचे स्थित है. इसके साथ ही, पश्चिमी अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे एक पर्वत श्रृंखला और अन्य कैन्यन होने की भी संभावना जताई जा रही है. 


ये कैन्यन बर्फ की मोटी परतों के नीचे छिपे होने के कारण आसानी से दिखाई नहीं देते. इस खोज से अंटार्कटिका के भूविज्ञान और ग्लेशियर्स की गतिविधियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी, जो वैश्विक जलवायु अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन


इसके अलावा, वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका के 'लिटिल डोम सी' क्षेत्र से 2.8 किलोमीटर लंबा एक बर्फ का स्तंभ निकाला है, जो समुद्र तल से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. 


इस बर्फ में 12 लाख साल पुरानी हवा, ज्वालामुखी राख और अन्य कण मौजूद हैं, जो प्राचीन पर्यावरण की जानकारी देंगे. इस बर्फ को माइनस 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में निकाला गया. 


इटली के पोलर साइंस इंस्टीट्यूट के नेतृत्व में 10 यूरोपीय देशों के वैज्ञानिकों ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है.


यह बर्फ मिड-प्लाइस्टोसीन ट्रांजिशन (9 से 12 लाख साल पहले) के समय की है, जब पृथ्वी के जलवायु चक्र में बड़ा बदलाव आया था. उस दौरान हिमयुग चक्र 41,000 साल से बढ़कर 1,00,000 साल का हो गया था. 


इस बर्फ के विश्लेषण से ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन, तापमान परिवर्तन और प्राचीन मानव प्रजातियों के इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.


बर्फ के एक-एक मीटर के टुकड़ों को यूरोप की विभिन्न प्रयोगशालाओं में विश्लेषण के लिए भेजा गया है. शोध के प्रमुख प्रोफेसर कार्लो बारबांटे ने कहा, "इस बर्फ में मौजूद प्राचीन हवा और ज्वालामुखी राख पृथ्वी के पर्यावरणीय इतिहास को समझने में महत्वपूर्ण साबित होगी."


हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इन कैन्यनों और बर्फ के पिघलने से वैश्विक जलवायु पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. 


अगर इन क्षेत्रों में पर्यावरणीय बदलाव तेजी से होते हैं, तो यह पूरी दुनिया के मौसम और जलवायु को प्रभावित कर सकता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इन बदलावों को रोकना जरूरी है, वरना पृथ्वी के पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

एक दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

2 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

2 दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

2 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

2 दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

3 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP