शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

अनिल अंबानी के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई

C

CG Khabar

24 जुल. 2025, 09:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

अनिल अंबानी
अनिल अंबानी

नई दिल्ली । डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी से जुड़े 35 से अधिक ठिकानों पर दिल्ली और मुंबई में छापेमारी की. यह कार्रवाई 3000 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई, जिसमें येस बैंक से रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (RAAGA) की कंपनियों को दिये गये अनसिक्योर्ड लोन की जांच हो रही है. 


केंद्रीय जांच ब्यूरो की दो FIRs के आधार पर शुरू हुई इस जांच में 50 से ज्यादा कंपनियों और 25 व्यक्तियों से पूछताछ की गई.

विज्ञापन


ईडी का दावा है कि 2017-19 के बीच येस बैंक ने RAAGA कंपनियों को 3000 करोड़ रुपये के लोन दिये जिसमें अनियमितताएं पाई गईं. 


जांच में सामने आया कि लोन देने से पहले बैंक के कुछ अधिकारियों को रिश्वत दी गई. 


साथ ही, कमजोर वित्तीय स्थिति वाली कंपनियों को लोन, अपर्याप्त दस्तावेज, और लोन एवरग्रीनिंग जैसे गंभीर उल्लंघन भी सामने आये हैं. 


सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड में कॉरपोरेट लोन के दोगुने होने की जानकारी दी, जो 2017-18 में 3742 करोड़ से बढ़कर 2018-19 में 8670 करोड़ रुपये हो गया.


इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) को 'फ्रॉड' घोषित किया है. ईडी की यह जांच राष्ट्रीय आवास बैंक, सेबी, और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे संस्थानों से मिली जानकारी पर आधारित है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

2 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

2 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

2 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

3 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

4 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP