शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

आंध्र प्रदेश: श्रीसिटी में बॉयलर ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, एक गंभीर

C

CG Khabar

03 अक्टू. 2026, 01:40 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

Blast
Blast

तिरुपति । डेस्क: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शनिवार को श्रीसिटी स्थित एक निजी कंपनी में पानी का बॉयलर फटने से चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए. मिली जानकारी के अनुसार दवा बनाने वाली कंपनी 'टिल हेल्थकेयर' में बॉयलर फटने के बाद वहां भीषण आग लग गई.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, दो अन्य श्रमिकों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बाद में पांचवे मजदूर ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया.

विज्ञापन


मौके पर ही मारे गये मजदूरों की पहचान सत्यवेदु मंडल के चेरिबी गांव के चिन्ना मस्तान (45), तमिलनाडु के मदरापक्कम के रमेश (45) के रूप में हुई है. वहीं तमिलनाडु के नायडू कुप्पम के मोहन (20), पश्चिम बंगाल के गौरव रॉय (36) और टाडा के वासु (38) की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई.


हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.


इस दुखद घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं कि घायल मजदूर को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सके.


बॉयलर फटने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं. मृत मजदूरों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

3 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

14 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

15 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

15 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

15 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP