शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

लाखों साल पहले आग जलाना सीख चुके थे आदिमानव

C

CG Khabar

13 दिस. 2025, 03:17 AM 3 मिनट में पढ़ें 16

आदिमानव आग
आदिमानव आग

लंदन । डेस्क: मानव सभ्यता के इतिहास में आग का आविष्कार एक मील का पत्थर माना जाता है. लंबे समय से वैज्ञानिकों का मानना था कि प्राचीन मानव ने आग जलाना लगभग 50 हजार साल पहले सीखा. लेकिन ब्रिटेन के एक पुरातात्विक खोज ने इस धारणा को तहस-नहस कर दिया है. 


लंदन से करीब 140 किलोमीटर उत्तर में स्थित बर्नहम गांव में मिले साक्ष्यों से पता चला है कि आधुनिक मानव के उदय से लाखों साल पहले, लगभग 4 लाख साल पूर्व, प्राचीन मानव आग जलाने और उसे नियंत्रित करने की कला में निपुण हो चुके थे.

विज्ञापन


यह खोज ब्रिटिश म्यूजियम के पुरातत्वविदों की टीम ने की, जिसका नेतृत्व कर रहे हैं लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में पाषाण युग के सामग्रियों के संरक्षक निक एश्टन. टीम ने खनन के दौरान भट्टी जैसी आकृति वाली जली हुई मिट्टी, ताप से टूटे पत्थर के कुल्हाड़ियां और दो पाइराइट (आयरन सल्फाइड) के टुकड़े बरामद किए. पाइराइट एक ऐसा पत्थर है, जिससे चिंगारियां उड़ाकर ज्वलनशील पदार्थों में आग सुलगाई जा सकती है. इन निष्कर्षों को हाल ही में प्रतिष्ठित 'नेचर' जर्नल में प्रकाशित किया गया है.


एश्टन के अनुसार, "यह 4,00,000 साल पुराना पुरातात्विक स्थल है. हमने न केवल ब्रिटेन या यूरोप में, बल्कि दुनिया के किसी भी स्थान पर आग जलाने का सबसे प्राचीन प्रमाण प्राप्त किया है." हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बर्नहम ही वह जगह नहीं है जहां पहली बार आग जलाने की कला विकसित हुई, लेकिन यह प्रमाण निश्चित रूप से क्रांतिकारी है.


इससे पहले, फ्रांस के उत्तरी क्षेत्र में मिला 50 हजार साल पुराना साक्ष्य आग जलाने का सबसे पुराना अकाट्य प्रमाण माना जाता था. लेकिन बर्नहम का स्थल इससे 3.5 लाख साल पुराना है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि आधुनिक मानव (होमो सेपियंस) का उदय लगभग 3 लाख साल पहले अफ्रीका में हुआ था, और वे यूरोप में करीब 60 हजार साल पहले पहुंचे. ब्रिटेन में उनका सबसे पुराना निशान 40 हजार साल पुराना है. ऐसे में, यह खोज संकेत देती है कि आग जलाने का ज्ञान होमो जीनस की अन्य प्रजातियों-जैसे होमो इरेक्टस, होमो हाइडेलबर्गेंसिस या होमो निएंडरथैलेंसिस के पास पहले से मौजूद था.


उसी समयकाल में ब्रिटेन के केंट काउंटी के स्वांसकॉम्ब और स्पेन के अतापुएर्का में निएंडरथैल मानवों के जीवाश्म मिले हैं, जिससे शक पैदा होता है कि शायद निएंडरथैल ही आग जलाने के पहले ज्ञात मानव थे. हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि आग जलाने का सटीक इतिहास निर्धारित करना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि राख और कोयला आसानी से नष्ट हो जाते हैं. 


इजरायल, केन्या और दक्षिण अफ्रीका जैसे स्थानों पर 8-10 लाख साल पुराने आग के निशान मिले हैं, लेकिन वे प्राकृतिक (जैसे बिजली गिरने से) हो सकते हैं. बर्नहम के साक्ष्यों में हाइड्रोकार्बन की मौजूदगी और खनिज परिवर्तन बताते हैं कि आग नियंत्रित और बार-बार जलाई गई थी, न कि प्राकृतिक रूप से फैली.


यह खोज मानव विकास की समझ को नया आयाम देगी. विशेषज्ञों का मानना है कि आग जलाने की क्षमता ने न केवल भोजन पकाने और गर्मी प्रदान की, बल्कि सामाजिक बंधनों को भी मजबूत किया. आगे की खोजें इस रहस्य को और स्पष्ट करेंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

AI-जनित परमाणु तबाही को टालने के लिए US-China के बीच ‘हॉटलाइन’ की दरकार- विशेषज्ञों की चेतावनी

3 घंटे पहले

आवारा कुत्ते
खबर खास

आवारा कुत्तों के व्यवहार पर नया शोध, जानें इंसान-कुत्तों के संघर्ष को कम करने का तरीका

5 घंटे पहले

प्याज के दाम दुगने हुए
खबर खास

दो साल के शिखर पर पहुंची महंगाई: दोगुने हुए प्याज के दाम, अब महंगी EMI के झटके की तैयारी!

5 घंटे पहले

ATM Cards
खबर खास

बचत बैंक खातों से लाखों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर मुख्यालय से लग रही खातों पर रोक

16 घंटे पहले

DElhi Pollution- स्वस्थ्य लोग बीमार पड़ रहें हैं
खबर खास

दिल्ली: ग्रीन पटाखे भी बेअसर, डॉक्टरों ने चेताया- बिना बीमारी वाले लोग भी जहरीली हवा से हो रहे बीमार

एक दिन पहले

WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP