शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

अमित शाह की नक्सलियों से अपील-आप हमारे अपने हैं, हथियार डालें, मेनस्ट्रीम में आएं

C

CG Khabar

05 अप्रै. 2025, 10:03 AM 3 मिनट में पढ़ें 16

अमित शाह
अमित शाह

दंतेवाड़ा | संवाददाता: गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि मैं अभी-अभी मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर यहां आया हूं कि अगली चैत्र नवरात्रि में यहां से लाल आतंक खत्म हो जाएगा तथा हमारा बस्तर फिर से खुशहाल होगा.


अमित शाह शनिवार को दंतेवाड़ा में राज्य सरकार द्वारा आयोजित बस्तर पंडुम में एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव की लोकप्रियता कांग्रेस से सहन नहीं हुई, साजिश के तहत उनकी हत्या करवा दी गई.  जब आज पूरा बस्तर लाल आतंक से मुक्त होने की कगार पर है और विकास के रास्ते पर चल चुका है, तब महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव जी की आत्मा, जहाँ पर भी होगी जरूर वहाँ से बस्तर के वासियों को अपना आशीर्वाद दे रही होगी.


उन्होंने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है. अमित शाह ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि वो सरेंडर करें. उन्होंने आम लोगों से कहा कि नक्सलियों को सरेंडर कराकर गांवों को नक्सल मुक्त बनाइए. ऐसे हर नक्सलमुक्त गांव को एक करोड़ रुपया मिलेगा.


अमित शाह ने कहा-"वो जमाना चला गया जब यहाँ पर गोलियां चलती थी, बम धमाके होते थे. जिनके हाथों में हथियार हैं उनसे विनती करता हूँ कि हथियार डालकर मेनस्ट्रीम में आइए क्योंकि आप हमारे अपने हैं. कोई नक्सली मारा जाता है किसी को आनंद नहीं होता है. इस क्षेत्र को विकास चाहिए. बीते 50 वर्षों में जो विकास यहाँ नहीं पहुंचा, मोदी जी 5 साल में विकास को यहाँ पहुंचाएंगे."


अमित शाह ने कहा-"बस्तर में शांति तभी हो सकती है, जब बच्चे स्कूल में जाएं, माताओं के स्वास्थ्य की चिंता हो, आदिवासी युवा कुपोषण से पीड़ित ना हो और उसकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था हो, हर गाँव में एक दवाखाना हो, हर तहसील में अस्पताल हो, हर घर में 7 किलो चावल मुफ्त पहुंचता हो, सभी के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वास्थ्य का बीमा हो. यह तभी हो सकता है जब बस्तर के लोग तय करें कि, यहाँ का हर गांव नक्सलमुक्त बनेगा."


अमित शाह ने कहा कि "वर्ष 2024 में 881 नक्सलियों ने सरेंडर किया और 2025 में अब तक 521 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं. जो सरेंडर करेंगे, वो मेनस्ट्रीम में आएंगे और जो हथियार लेकर चलेंगे उनके लिए हमारे सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालेंगे. अगले मार्च तक पूरा देश लाल आंतक से मुक्त होकर रहेगा. बस्तर अब भय नहीं, भविष्य का पर्याय बनेगा."


उन्होंने कहा कि सुकमा से कोई इंस्पेक्टर हो, बस्तर से बैरिस्टर हो, दंतेवाड़ा से डॉक्टर बने और कांकेर से कलेक्टर बने. ऐसे छत्तीसगढ़ का हमें निर्माण करना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

10 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

10 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

10 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

11 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP