मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

पेंड्रा में अमित जोगी सहित 1173 समर्थक गिरफ्तार

पेंड्रा में अमित जोगी अपने 1173 समर्थकों के साथ गिरफ्तार

H

Hupendra Sharma

25 जून 2025, 12:44 PM 3 मिनट में पढ़ें 18

अमित जोगी गिरफ्तार
अमित जोगी गिरफ्तार

पेंड्रा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में जेसीसीजे अध्यक्ष और पूर्व विधायक अमित जोगी को उनके 1173 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश के दौरान हुई. हालांकि कुछ देर बार मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया.


एक माह पूर्व गौरेला के ज्योतिपुर चौक से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा आनावरण से पहले ही रातों-रात चोरी हो गई थी, जिसे बाद में गौरेला पुलिस ने बरामद किया था.

विज्ञापन


इस मामले में अमित जोगी ने गौरेला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था.


साथ ही जिला प्रशासन को वापस उसी स्थान पर एक महीने के भीतर मूर्ति लगाने के लिए अल्टीमेटम दिया था.


एक माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आज बुधवार को पेंड्रा में अमित जोगी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ज्योतिपुर चौक पर पहुंचे.


वहां समर्थकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की.


इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही पूर्व विधायक के.के. ध्रुव भी शामिल रहे.


प्रशासन ने इसका विरोध किया. क्योंकि मूर्ति स्थापित करने के लिए अनुमति नहीं ली गई थी. इसे लेकर विवाद हुआ.


इसके बाद अमित जोगी समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की.


धरना स्थल से हटाए जाने से पहले अमित जोगी ने मीडिया से कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे. लेकिन प्रशासन ने हमारी मांगों को नज़रअंदाज़ कर दिया.


उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अजीत जोगी छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं. उनकी प्रतिमा का अपमान पूरे राज्य का अपमान है. जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती हमारा संघर्ष जारी रहेगा.


उन्होंने कहा कि जमीन मेरी है, मूर्ति मेरे पिताजी की है. जनभावना के अनुरूप मैंने काम किया है. उनकी प्रतिमा को शासन ने कैद कर लिया था. जिसे हमने छुड़ाने की कोशिश की.


अमित जोगी ने गिरफ्तारी के दौरान कहा कि जरूरत पड़ी तो इसके लिए कोर्ट भी जाएंगे. बाबा साहब अंबेडकर का जो स्मारक है नागपुर में, वहां जाकर उनसे आशीर्वाद लेकर मैं हाईकोर्ट में भी इस मामले को लेकर जाऊंगा.


अमित जोगी ने आरोप लगाया है कि इसके पीछे आरएसएस के जिला अध्यक्ष के बेटे सहित अन्य भाजपा नेताओं का नाम होने के कारण ही पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.


एक महीने पहले भी हुआ था विवाद

ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा को हटाने को लेकर एक महीने पहले भी विवाद हुआ था.


यहां रातों-रात क्रेन के जरिए प्रतिमा को हटा दिया गया था. जबकि तीन दिन पहले ही गौरेला के ज्योतिपुर तिराहे पर मूर्ति स्थापित की गई थी.


बाद में मूर्ति नगरपालिका परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली थी. जबकि प्रतिमा का आनावरण 29 मई को अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर होना था.


इस घटना को लेकर आम नागरिकों सहित जोगी समर्थकों में काफी आक्रोश फैल गया था.


इसके बाद अमित जोगी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे. गौरेला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.


जोगी समर्थकों द्वारा आज प्रतिमा को वापस उसी जगह पर स्थापित करने लाया गया तो फिर विवाद हो गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

एक घंटा पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

एक घंटा पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

2 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

8 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

8 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP