सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

विपक्ष में बिखराव के बीच भाजपा फिर लाएगी परिसीमन बिल ?

C

CG Khabar

05 जून 2026, 07:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 39

भाजपा
भाजपा

नई दिल्ली । डेस्क: हालिया विधानसभा चुनावों के बाद विपक्षी खेमे में मची उथल-पुथल का फायदा उठाते हुए केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा आगामी मानसून सत्र में नया परिसीमन विधेयक लाने पर विचार कर रही है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आंतरिक टूट और कांग्रेस-DMK के बीच बढ़ते फासलों को देखते हुए सरकार को इस बार संसद में विधेयक पास कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत मिलने की उम्मीद है.


इससे पहले अप्रैल में विपक्षी एकजुटता के कारण लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 गिर गया था. इस विधेयक के जरिए निचले सदन (लोकसभा) की सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव था, ताकि महिला आरक्षण को जनगणना से अलग करके जल्द लागू किया जा सके. 

विज्ञापन


तब विपक्ष ने इसे महिला आरक्षण की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश बताते हुए भारी विरोध किया था और विधेयक के पक्ष में 298 जबकि विरोध में 230 वोट पड़े थे, जिससे यह दो-तिहाई बहुमत न मिलने के कारण पारित नहीं हो सका था.


सरकार इस बार रणनीति बदलकर तभी कदम आगे बढ़ाएगी जब उसे पूरे समर्थन का भरोसा होगा. सरकारी रणनीतिकारों का मानना है कि बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद टीएमसी के संसदीय दल में भी फूट पड़ सकती है, क्योंकि कई सांसद पार्टी से बगावत के मूड में हैं. 


वहीं, तमिलनाडु में चुनावी झटके और कांग्रेस से गठबंधन टूटने के बाद अब DMK के रुख में भी नरमी आने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे सरकार के लिए नया रास्ता खुल सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
देश-विदेश

फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी, आसियान के साथ क्वाड मंच पर ट्रंप संग होगी बैठक

2 घंटे पहले

जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

हैदराबाद: 'वोट चोर' के नारे लगाकर वीजा नियमों के घेरे में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक

2 घंटे पहले

गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

5 घंटे पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

17 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

20 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP