शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड

C

CG Khabar

13 अग. 2026, 03:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक 26 वर्षीय छात्रा द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त करने का अत्यंत दुखद मामला सामने आया है. मृतका की पहचान जशपुर जिले के फरसाबहार निवासी तनुजा पैकरा के रूप में हुई है. 


वह अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद इसी वर्ष 25 जुलाई को CGPSC (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) की कोचिंग के लिए अंबिकापुर आई थी और गांधीनगर स्थित गांधी चौक के पास एक किराए का कमरा लेकर रह रही थी.

विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह की है जब उसी परिसर में रहने वाली एक अन्य छात्रा किसी काम से तनुजा के कमरे में गई. वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए; तनुजा फंदे पर लटकी हुई थी और उसकी सांसें चल रही थीं. छात्रा ने तुरंत इस बात की जानकारी मकान मालिक को दी.


 जिसके बाद मकान मालिक ने पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन में तनुजा को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया. हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.


अस्पताल से मिली सूचना के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक (SFL) टीम को भी बारीकी से साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया. 


घटना की जानकारी मिलते ही जशपुर से छात्रा के परिजन बदहवास स्थिति में अंबिकापुर पहुँचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: वैनगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, अफवाह निकली धमकी

11 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

महासमुंद जिला पंचायत चुनाव विवाद: HC का चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार

23 मिनट पहले

रायपुर में हत्या
छत्तीसगढ़

बेटे की हत्या का शक: रायपुर में पिता ने साथी संग युवक का गला घोंटा, मैनहोल में फेंका शव

35 मिनट पहले

रायपुर में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

रायपुर: लोहे की वस्तु से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

48 मिनट पहले

रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

8 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP