शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: सिद्धार्थ अस्पताल में 3 साल के मासूम को लगाया एक्सपायर्ड इंजेक्शन

C

CG Khabar

09 सित. 2026, 01:32 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

 सिद्धार्थ अस्पताल- अंबिकापुर
सिद्धार्थ अस्पताल- अंबिकापुर

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. नगर पंचायत लखनपुर के निवासी शम्स खान ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे उमैर खान को इलाज के लिए अंबिकापुर स्थित सिद्धार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा लिखे गए एमिकेसिन 250एमजी इंजेक्शन को परिजनों ने अस्पताल परिसर की फार्मेसी से खरीदकर बच्चे को लगवाया. 


अगले दिन खाली वायल की जांच करने पर परिजनों के होश उड़ गए, क्योंकि उस पर एक्सपायरी तिथि अप्रैल 2026 दर्ज थी.

विज्ञापन


मासूम की जान से खिलवाड़ की जानकारी मिलते ही पीड़ित पिता ने सीधे कलेक्टर अजीत वसंत से लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पीएस मार्को को तत्काल जांच के निर्देश दिए. 


इसके बाद नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पीके सिन्हा और ड्रग इंस्पेक्टर अनिल पैकरा की संयुक्त टीम ने अस्पताल की फार्मेसी में दबिश दी. जांच के दौरान टीम को उसी बैच के तीन और एक्सपायर्ड इंजेक्शन वायल बरामद हुए, जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्मेसी को 15 दिनों के लिए सील कर दिया.


इस पूरे घटनाक्रम ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच में साफ तौर पर तीन स्तरों पर बड़ी चूक देखने को मिली-पहली फार्मासिस्ट की जिसने बिना तिथि जांचे एक्सपायर्ड दवा बेची, दूसरी परिजनों की जो खरीदते समय ध्यान नहीं दे सके, और तीसरी सबसे गंभीर अनदेखी इलाज करने वाले मेडिकल स्टाफ की रही जिसने बच्चे को दवा देने से पहले उसकी वैधता जांचना भी जरूरी नहीं समझा. 


फिलहाल प्रशासन ने फार्मेसी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और अंतिम जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

13 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

18 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

18 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

18 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP