सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर हमला: कांग्रेस नेता पर कातिलाना हमला, आरोपी पर NSA की मांग

C

CG Khabar

01 सित. 2026, 04:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

कांग्रेस प्रतिनिधीमंडल
कांग्रेस प्रतिनिधीमंडल

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी पर हुए जानलेवा हमले के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है. गंभीर रूप से घायल सिद्धू का प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर में इलाज जारी है. 


घटना के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक और नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस वारदात के पीछे भाजपा नेता प्रकाश साहू का हाथ है और उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

विज्ञापन


यह पूरी घटना 29 अगस्त की रात की है, जब कुछ युवकों ने गुरुप्रीत सिद्धू पर अचानक हमला कर दिया. सिद्धू किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने घर में घुसकर दोबारा मारपीट की. बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर को भी चोटें आईं.


इस मामले में मणिपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल साहू, आयुष बरला, सुनील साहू और अनिल कुमार चटर्जी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.


पीड़ित कांग्रेस नेता का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी भाजपा नेता प्रकाश साहू के करीबी रिश्तेदार और व्यावसायिक साझेदार हैं, उन्हीं के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया. 


हालांकि, प्रकाश साहू ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पुरानी रंजिश का नतीजा बताया है. 


दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि घटना के तुरंत बाद प्रकाश साहू का थाने पहुंचना संदेहास्पद है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की और विपक्षी नेताओं को सुरक्षा प्रदान नहीं की, तो इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

6 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

7 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

12 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

14 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

17 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP