मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: DHT केयर अस्पताल के बैंक खाते से ₹65 लाख का गबन

C

CG Khabar

15 अग. 2026, 09:15 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

अँबिकापुर कोतवाली
अँबिकापुर कोतवाली

अंबिकापुर । संवाददाता: सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित चोपड़ापारा के 'DHT केयर हॉस्पिटल' में करीब 65 लाख रुपये की बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है. अस्पताल की संचालक डॉ. दीपिका टोप्पो और उनके पति स्तानिस्लास टोप्पो ने सुशील कुमार राय तथा नवीन द्विवेदी पर बिना अनुमति बैंक खाते से भारी रकम निकालने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. 


इस संबंध में कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन एफआईआर दर्ज न होने पर पीड़ित दंपती ने सरगुजा आईजी और एसएसपी से गुहार लगाई है.

विज्ञापन


पीड़ित संचालक दंपती का कहना है कि आरोपी सुशील कुमार राय ने खुद को फार्मासिस्ट बताकर लगभग दो साल पहले अस्पताल में मेडिकल स्टोर संचालित करने का अनुबंध किया था. आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने जालसाजी करते हुए अस्पताल के बैंक खाते से 65 लाख रुपये उड़ा लिए. 


जब 3 जुलाई को इस संबंध में पूछताछ की गई, तो आरोपियों ने बदसलूकी की और अस्पताल सुचारू रूप से चलाने के बदले हर महीने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे. इसके अलावा नवीन द्विवेदी पर अस्पताल का फर्जी पदाधिकारी बनकर अवैध वसूली करने का भी आरोप है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट सहित संबंधित दस्तावेज सौंपे हैं और संदेह जताया है कि यह राशि अन्य खातों में ट्रांसफर की गई है. 


शिकायत में आरोपियों के बैंक खातों की जांच के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज, केवाईसी दस्तावेज, बैंकिंग व मोबाइल रिकॉर्ड खंगालने का आग्रह किया गया है. वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा का कहना है कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच जारी है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

5 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

5 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

5 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

12 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

12 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP