बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

HC: केवल एक धर्म को ही सच्चा बताना गलत, पादरी की जमानत याचिका खारिज

C

CG Khabar

27 मार्च 2026, 03:00 PM 1 मिनट में पढ़ें 13

कोर्ट
कोर्ट

प्रयागराज । डेस्क: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने धर्म को 'एकमात्र सच्चा धर्म' बताना गलत है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस तरह के दावे अन्य धर्मों का अपमान कर सकते हैं और यह भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295A के तहत अपराध की श्रेणी में आ सकता है. 


न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव की पीठ ने मऊ जिले के एक ईसाई पादरी विनीत विंसेंट परेरा की जमानत याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की. 

विज्ञापन


मामला 2023 का है, जहां पादरी पर आरोप लगा था कि वह अपनी प्रार्थना सभाओं में बार-बार ईसाई धर्म को ही एकमात्र सत्य बताकर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचा रहे थे. 


अदालत ने अपने फैसले में जोर देकर कहा कि भारतीय संविधान एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की परिकल्पना करता है जहाँ सभी धर्मों का सह-अस्तित्व है, ऐसे में किसी एक मत की श्रेष्ठता का दावा दूसरों के प्रति तिरस्कार को दर्शाता है. हालांकि याचिकाकर्ता के वकील ने इन आरोपों को निराधार बताया था, लेकिन कोर्ट ने प्रथम दृष्टया साक्ष्यों को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

3 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

13 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

14 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

4 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

5 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP