रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के सुकमा में बाघ की हलचल की आशंका से अलर्ट

C

CG Khabar

24 सित. 2026, 03:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 31

पगमार्क
पगमार्क

सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जंगलों में मवेशी के शिकार और बाघ जैसे पदचिह्न (पगमार्क) मिला है. बस्तर वन वृत्त के अधिकारियों ने पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रोटोकॉल के तहत लगातार निगरानी की जा रही है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकमा के वन क्षेत्र में एक मवेशी का शव मिला था, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पशुचिकित्सकों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. 

विज्ञापन


वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौके से मिले पदचिह्न बाघ जैसे नजर आ रहे हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.


वन विभाग ने स्थिति को स्पष्ट करने और वन्यजीव की सही जानकारी जुटाने के लिए प्रभावित इलाकों में कैमरा ट्रैप लगा दिए हैं. इसके साथ ही कोयाबेकुर, नीलावरम, फूलबागड़ी और केरलपाल पंचायत क्षेत्रों सहित आसपास के वन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है.


सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को शाम 4 बजे के बाद जंगलों में न जाने और अकेले सफर करने से बचने की सख्त हिदायत दी गई है. किसी भी आपात स्थिति में केवल समूहों में बाहर निकलने को कहा गया है. 


प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाघ दिखने पर उसे घेरने, डराने या भगाने का प्रयास न करें और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या बिना पुष्टि वाले वीडियो/तस्वीरें शेयर करने से बचें.


स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन भी इस अभियान में वन विभाग का सहयोग कर रहे हैं. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यदि जांच में मवेशी की मौत बाघ के हमले से होना साबित होता है, तो पीड़ित पशुपालक को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा दिया जाएगा. 


इसके साथ ही याद दिलाया गया है कि बाघ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 का संरक्षित जीव है और इसे किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचाना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है. विभाग की पहली प्राथमिकता ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीव की मौजूदगी की सही पुष्टि करना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

2 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

3 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

7 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

7 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

8 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP