बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

अजीत पवार के भतीजे ने विमान दुर्घटना में दर्ज कराई FIR

अजीत पवार के भतीजे का आरोप विमान दुर्घटना बड़ी साजिश, बेंगलुरु में FIR दर्ज कराई

C

CG Khabar

25 मार्च 2026, 03:44 AM 3 मिनट में पढ़ें 33

अजित पवार
अजित पवार

मुंबई । डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान हादसे में हुई मौत के मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है. अजीत पवार के भतीजे और विधायक रोहित पवार ने इस हादसे को महज एक दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे उन्हें खत्म करने की एक ‘बड़ी आपराधिक साजिश’ करार दिया है. 


रोहित पवार ने इस संबंध में बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में एक ‘जीरो FIR’ दर्ज कराई है, जिसे अब आगे की जांच के लिए महाराष्ट्र की बारामती रूरल पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है. 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे के पास वीएसआर वेंचर्स द्वारा संचालित एक बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजीत पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई थी.


रोहित पवार का आरोप है कि उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र के मरीन ड्राइव और बारामती पुलिस स्टेशनों के चक्कर काटे, लेकिन वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. उनका कहना है कि पुणे सीआईडी केवल आकस्मिक मृत्यु (ADR) के नजरिए से जांच कर रही है, जबकि विमान के रखरखाव और संचालन में गंभीर लापरवाही और रिकॉर्ड में हेराफेरी के स्पष्ट संकेत मिलते हैं. 


बेंगलुरु में दर्ज कराई गई इस FIR में विमानन सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के चौंकाने वाले दावे किए गए हैं. शिकायत के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान (VT-SSK) अपनी अनिवार्य इंजन ओवरहॉल सीमा 5,000 उड़ान घंटों के बेहद करीब था, लेकिन लॉगबुक में कथित तौर पर हेराफेरी कर घंटों को कम दिखाया गया. 


दावा है कि विमान वास्तव में 8,000 घंटे से अधिक की उड़ान भर चुका था, जो इसकी सुरक्षित परिचालन सीमा से कहीं ज्यादा था.


इसके अलावा, FIR में चालक दल के बदलाव और पायलट के इतिहास पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं. रोहित पवार ने आरोप लगाया कि उड़ान से ठीक पहले तयशुदा क्रू को 'ट्रैफिक जाम' का बहाना बनाकर बदल दिया गया, जो उनके अनुसार पूरी तरह संदिग्ध है. 


विमान के मुख्य पायलट कैप्टन सुमित कपूर के पुराने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा गया है कि वे पहले भी शराब संबंधी उल्लंघनों के कारण निलंबित रह चुके थे. 


वहीं, हादसे के वक्त के मौसम और विजिबिलिटी डेटा में भी विसंगतियां पाई गई हैं. 


शिकायत में डीजीसीए (DGCA) की एक सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट का भी जिक्र है, जिसमें वीएसआर वेंचर्स के विमानों को गैर-हवाई योग्य (Not Airworthy) और लापरवाह पाया गया था. रोहित पवार ने मांग की है कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) से इतर एक स्वतंत्र और व्यापक आपराधिक जांच होनी चाहिए ताकि इस 'साजिश' की सच्चाई सामने आ सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

एक घंटा पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

एक घंटा पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

12 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

12 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

12 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP