रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

किसानों को अमानक बीज थमाने के बाद अब समितियां बना रही सूची

गरियाबंद जिले में किसानों को अमानक बीच थमा दिया गया

H

Hupendra Sharma

09 जुल. 2025, 11:15 AM 3 मिनट में पढ़ें 14

अमानक बीज
अमानक बीज

गरियाबंद| संवाददाताः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बीज निगम की लापरवाही से किसानों को अमानक बीच थमा दिया गया है. देवभोग क्षेत्र के तीन सहकारी समितियों में करीब 200 क्विंटल अमानक बीज खपाया गया है.


किसानों ने बीज खरीद कर अपने खेतों में छिड़काव भी कर दिया है. अब लापरवाही सामने आने पर समितियां अमानक बीज लेने वाले किसानों की सूची बना रही है. 

विज्ञापन


इस संबंध में उपसंचालक कृषि चंदन रॉय का कहना है बीज के अमानक रिपोर्ट आने के बाद बिक्री पर रोक लगाया गया है. जिन किसानों को वितरित किया गया था, उनकी सूची मांगी गई है.


उन्होंने यह भी कहा कि हैंडलिंग के वक्त ऊंच-नीच के चलते रिपोर्ट में अमानक भी आता है. पर उपज प्रभावित हो ऐसी शिकायत अभी तक नहीं आई है. सभी बीज अंकुरित हुए हैं.


दरअसल, बीज निगम द्वारा सहकारी समितियों में बीज भंडारण के बाद प्रत्येक समितियों में लॉट का निरीक्षण करना अनिवार्य होता है.


इस बार देवभोग क्षेत्र में काफी विलंब से सैंपल लिया गया. 30 जून को इलाके भर में सैंपल लिया गया था.


2 जुलाई को जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि रोहानागुडा समिति से स्वर्णा (एमटीयू 7029), एमटीयू 1156, गोहरा पदर समिति से लिए गए स्वर्णा एमटीयू 7029 और मैनपुर ब्लॉक से लिए गए विक्रम टीसीआर का सैंपल फेल हो गया है.


जबकि तीनों समितियों में इस किस्म के 200 क्विंटल से ज्यादा मात्रा की बीज सप्लाई हुई थी.जांच के वक्त समितियों में 162 क्विंटल बीज मौजूद था.


रिपोर्ट आने तक 50 से ज्यादा किसानों को अमानक बीज बेच दी गई थी. अमानक रिपोर्ट आने के बाद आनन-फानन में बिक्री पर रोक लगाया गया.


साथ ही विभाग द्वारा अमानक बीज ले जाने वाले किसानों की सूची बनाने कहा गया था.


हालांकि, अब तक अंकुरण में किसी भी प्रकार की कोई समस्या की शिकायत नहीं आई है.


961 क्विंटल बीज का नहीं हुआ उठाव

इस बार बीज निगम द्वारा देवभोग तहसील में समय पर बीज की आपूर्ति नहीं की थी.


जिस वजह से सहकारी समितियों से पंजीकृत किसानों को समय पर मांग के अनुरूप बीज का वितरण नहीं हो पाया था.


तहसील के 8 सहकारी समितियों में 2742.30 क्विंटल बीज का भंडारण कराया गया, जिसमें केवल 1789 क्विंटल बीज का ही वितरण हो सका.


अब भी सहकारी समिति के गोदामों में 961 क्विंटल बीज पड़ा हुआ है. जबकि बोनी का समय 15 जून तक था ऐसे में अब बीज का उठाव नहीं के बराबर होगा. 


किसानों की पसंद का नहीं रखा ख्याल

बीज निगम द्वारा मई माह में धान बीज का भंडारण तो कराया गया, लेकिन किसानों की पसंद के किस्मों का ध्यान नहीं रखा गया.


किसान जो बीज मांग रहे थे उसका भंडारण मात्र एक तिहाई ही किया गया. क्षेत्र के किसान किस्म 1001 और किस्म 1010 जैसे मोटा धान बीज की ज्यादा मांग कर रहे थे.


लेकिन किसानों की पसंद को दरकिनार कर बीज निगम ने अपने हिसाब से बीज खपाया.


इस बार मानसून के जल्दी आ जाने से कृषि कार्य 15 दिन आगे चल रहा है. 15 जून तक लगभग बोनी पूरी हो चुकी थी. जबकि 25 जून के बाद भी एक बड़ा खेप बीज का भंडारण किया गया.


अब समिति प्रबंधक द्वारा बचे हुए बीज की वापसी के लिए लगातार पत्राचार कर रहे हैं. क्योंकि समितियों में जगह की दिक्कत है. साथ ही बीज खराब होने का भी डर है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

2 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

6 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

6 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

7 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP