शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

पत्नी से विवाद के बाद 6 साल के मासूम को नहर में डुबोकर मार डाला

C

CG Khabar

15 मार्च 2026, 05:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

हत्यारा पिता
हत्यारा पिता

जांजगीर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक कलयुगी पिता ने अपनी पत्नी से चल रहे आपसी विवाद का बदला अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे की जान लेकर पूरा किया. पामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भिलौनी में आरोपी रेशम यादव ने शराब के नशे और गुस्से में आकर अपने बेटे आयुष की नहर में डुबोकर हत्या कर दी. 


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब पीने का आदी था, जिसके कारण घर में अक्सर कलह होती रहती थी. इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके चली गई थी, जबकि बेटा आयुष पिता के साथ ही रह रहा था.

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम आरोपी अपने बेटे को लेकर घर से निकला और देर रात करीब 1 बजे उसने आवास पारा नहर में बच्चे को डुबो दिया. 


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद बेटे के शव को लेकर अपनी ससुराल पहुँचा और पहले इसे एक दुर्घटना बताने की कोशिश की. 


उसने दावा किया कि साइकिल अनियंत्रित होने के कारण वे नहर में गिर गए थे. 


हालांकि, पुलिस की सख्त पूछताछ के सामने उसकी कहानी टिक नहीं सकी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 


आरोपी ने बताया कि पत्नी के वापस न आने की जिद से वह नाराज था और उसे सबक सिखाने के लिए उसने इस खौफनाक कदम को उठाया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

2 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

8 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

9 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

9 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

9 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP