सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

7 मिनट की बैठक के बाद डेरेक ओ'ब्रायन का आरोप- CEC ने कहा 'Get Lost'

C

CG Khabar

08 अप्रै. 2026, 08:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

डेरेक ओ’ब्रायन
डेरेक ओ’ब्रायन

नई दिल्ली । डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है. बुधवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के साथ हुई महज सात मिनट की बैठक के बाद टीएमसी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. 


राज्यसभा में टीएमसी के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने दावा किया कि बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें 'गेट लॉस्ट' कहकर अपमानित किया. ओ'ब्रायन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि संसद की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है.

विज्ञापन


इस हाई-प्रोफाइल प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ'ब्रायन के साथ सागरिका घोष, साकेत गोखले और मेनका गुरुस्वामी शामिल थे. टीएमसी ने आयोग को सौंपे पत्र में बंगाल में तैनात पर्यवेक्षकों की तटस्थता पर सवाल उठाए हैं. 


पार्टी का आरोप है कि मालदा और उत्तर 24 परगना जैसे जिलों में ऐसे अधिकारियों को तैनात किया गया है जिनके पिछले रिकॉर्ड राजनीतिक झुकाव वाले रहे हैं. 


दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर बेहद सख्त और स्पष्ट लहजे में जवाब देते हुए कहा कि इस बार बंगाल में चुनाव 'डर, हिंसा और धांधली मुक्त' होंगे. आयोग ने इसे 'स्ट्रेट टॉक' करार देते हुए बूथ जामिंग और हिंसा रोकने का अल्टीमेटम दिया है.


इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख नाम हटाए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है. 


उन्होंने इसे मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की चेतावनी दी है. टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने पारदर्शिता की मांग करते हुए आयोग से बैठक की वीडियो फुटेज सार्वजनिक करने को कहा है, जिससे विवाद और गहरा गया है. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
देश-विदेश

फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी, आसियान के साथ क्वाड मंच पर ट्रंप संग होगी बैठक

2 घंटे पहले

जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

हैदराबाद: 'वोट चोर' के नारे लगाकर वीजा नियमों के घेरे में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक

2 घंटे पहले

गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

4 घंटे पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

17 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

20 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP