मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग पर हादसों के बाद भी प्रशासन मौन

C

CG Khabar

24 जून 2026, 03:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायगढ़ । संवाददाता: रायगढ़ और धरमजयगढ़ को आपस में जोड़ने वाली 56 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए काल साबित हो रही है. इस मार्ग पर स्थित चिरईपानी पुल की जर्जर हालत के कारण मंगलवार सुबह एक बार फिर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ग्राम पाकुट (लैलूंगा) के रहने वाले 35 वर्षीय युवक जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई. 


वह बाइक से रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रहे थे, तभी क्षतिग्रस्त पुल पर अचानक संतुलन बिगड़ने से यह दर्दनाक वाकया हुआ.

विज्ञापन


सड़क सुरक्षा विभाग की घोर लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चिरईपानी से लेकर रिंकू ढाबा के बीच महज एक किलोमीटर के दायरे में पिछले डेढ़ साल के भीतर 7 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. 


इन हादसों में अब तक 3 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कुछ समय पहले इसी पुल से एक अनियंत्रित ट्रेलर भी नीचे गिर गया था, हालांकि उस वक्त कोई जनहानि नहीं हुई. 


इस चेतावनी के बाद भी विभाग ने न तो पुल की मरम्मत कराई और न ही वहां कोई सुरक्षा संकेतक बोर्ड लगाया.


हैरानी की बात यह है कि कोरोना काल के बाद इस 56 किलोमीटर लंबी सड़क का नए सिरे से निर्माण तो किया गया, लेकिन केलो बांध परियोजना के तहत साल 2010-11 में बने इस संकरे पुल और एप्रोच रोड को सुधारना प्रशासन भूल गया. 


वर्तमान में इस संकरी पुलिया के प्रोटेक्टर वॉल पूरी तरह टूट चुके हैं और दोनों तरफ नुकीले सरिए बाहर निकले हुए हैं. खराब बनावट और टूटे शोल्डर की वजह से गेरवानी की तरफ से आने वाले वाहन अक्सर यहां दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

47 मिनट पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

एक घंटा पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

7 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

8 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

8 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP