शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

अदानी ग्रीन की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 15 GW

C

CG Khabar

01 जुल. 2025, 12:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

अदानी ग्रीन
अदानी ग्रीन

नई दिल्ली । डेस्क: अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL), ने 15,000 मेगावाट (15 गीगावाट) की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली भारतीय कंपनी बन गई है. जून 2025 तक कंपनी की कुल क्षमता 15,539.9 मेगावाट हो चुकी है, जिससे यह भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 स्वतंत्र बिजली उत्पादकों में शामिल हो गई है.


यह क्षमता लगभग 79 लाख घरों को बिजली प्रदान कर सकती है और प्रतिवर्ष 2.86 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन को कम कर सकती है. यह 63 लाख कारों को सड़कों से हटाने या 136 करोड़ पेड़ों द्वारा कार्बन अवशोषण के बराबर है.

विज्ञापन


पिछले 15 महीनों में कंपनी ने 5,000 मेगावाट की क्षमता जोड़ी है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025 में 3,309 मेगावाट का रिकॉर्ड जोड़ा गया है. इसमें सौर ऊर्जा (11,005.5 मेगावाट), पवन ऊर्जा (1,977.8 मेगावाट), और हाइब्रिड सौर-पवन परियोजनायें (2,556.6 मेगावाट) शामिल हैं.


अदानी ग्रीन गुजरात के कच्छ जिले में खावड़ा मेगा-प्लांट विकसित कर रही है, जो 538 वर्ग किमी में फैला होगा और 2029 तक 30,000 मेगावाट की क्षमता हासिल करेगा. यह विश्व की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना होगी.


कंपनी के सीईओ आशीष खन्ना ने कहा, "हम 2030 तक 50,000 मेगावाट की क्षमता हासिल करने के लिये तेजी से काम कर रहे हैं, ताकि भारत और विश्व को स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान कर सकें."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नित्या रामन- DSA
देश-विदेश

DSA समर्थित भारतवंशी नित्या रामन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर

एक घंटा पहले

एलन मस्क
देश-विदेश

अमेरिकी चुनाव परिणाम के बाद एलॉन मस्क ने हटाए रिपब्लिकन समर्थन वाले एक्स पोस्ट

7 घंटे पहले

हत्या का आोरपी इंदुशेखर
देश-विदेश

बेंगलुरु: टैक्सी ड्राइवर ने परिवार का सफाया कर अलग-अलग जगह फेंके 7 शव

8 घंटे पहले

पुलिस एनकाउंटर- पटना
देश-विदेश

पटना एनकाउंटर: दानापुर हत्या कांड के 3 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 42 राउंड चलीं गोलियां

8 घंटे पहले

एस.वाई. कुरैशी- पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
देश-विदेश

चुनाव आयोग में बहुमत का नियम, अकेले CEC नहीं ले सकते फैसला: पूर्व CEC एस.वाई. कुरैशी

9 घंटे पहले

सीमा खन्ना- IT महानिदेशक, चुनाव आयोग
देश-विदेश

IT महानिदेशक सीमा खन्ना अब सीनियर DEC पवन कुमार शर्मा की निगरानी में करेंगी काम

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP