सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

झीरम घाटी कांड में तय हो जवाबदेही: टीएस सिंह देव

C

CG Khabar

05 सित. 2026, 02:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

टीएस सिंहदेव
टीएस सिंहदेव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने झीरम घाटी नरसंहार मामले में एनआईए अदालत के हालिया फैसले पर बड़ा बयान दिया है. शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना की असल सच्चाई अब सबके सामने है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि इस घटना को घटने क्यों दिया गया? उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक इस मामले में लापरवाही और चूक की जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, तब तक पूरी तस्वीर साफ नहीं हो सकेगी.


नक्सलवाद के खात्मे के दावों पर सवाल उठाते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि हाल ही में हथियार डालने वाले नक्सलियों का मानना है कि उन्होंने केवल अपने हथियार सौंपे हैं, जबकि उनकी विचारधारा अब भी कायम है. ऐसे में यह मान लेना सही नहीं होगा कि नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है. सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि यह विचार दोबारा हिंसक रूप न ले.

विज्ञापन


इसके अलावा, सिंह देव ने देश और प्रदेश के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ विपक्षी टिप्पणियों को खारिज करते हुए उन्होंने उन्हें एक बेहद प्रभावी और जनहित में फैसले लेने वाला नेता बताया. वहीं, राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की खबरों और विश्व हिंदू परिषद के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि देश में संविधान के दायरे में रहकर अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है.


राज्य में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हवाले से उन्होंने कहा कि वर्तमान वायरस पहले की तुलना में कम घातक है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है. 


अपने राजनीतिक भविष्य और पूर्व में पंचायत मंत्री पद से दिए इस्तीफे का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण में आ रही रुकावटों के कारण उन्होंने पद छोड़ा था. 2028 के आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने कहा कि भविष्य के बारे में अभी से कुछ भी कहना संभव नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

13 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

6 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

एक दिन पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP