शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

घर बैठे आधार कार्ड अपडेट करें

C

CG Khabar

18 जून 2025, 07:13 PM 2 मिनट में पढ़ें 22

आधार कार्ड
आधार कार्ड

नई दिल्ली । डेस्क: अब OTP से घर बैठे आधार कार्ड को अपडेट करना और आसान होने जा रहा है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जल्द ही एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत नवंबर 2025 से आधार कार्ड की जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर को घर बैठे OTP के जरिये अपडेट किया जा सकेगा. इसके लिये UIDAI एक नया मोबाइल ऐप, E-Aadhaar, लॉन्च करेगा, जो इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनायेगा.


वर्तमान में, केवल पते में बदलाव को छोड़कर अन्य सभी अपडेट्स के लिए आधार केंद्र जाना अनिवार्य है. लेकिन नई प्रणाली के तहत, उपयोगकर्ता अपने ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या MNREGA जैसे दस्तावेजों के माध्यम से डेटा सत्यापन कर सकेंगे. ये दस्तावेज आधार नंबर से जुड़े होने के कारण सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाएंगे.

विज्ञापन


हालांकि, बायोमेट्रिक या आइरिस स्कैन जैसे बदलावों के लिये अभी भी आधार केंद्र पर जाना होगा, क्योंकि यह मशीन-आधारित प्रक्रिया है. इस नई सुविधा से आधार केंद्रों के चक्कर काटने की जरूरत खत्म होगी और मामूली शुल्क के साथ अपडेट प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक होगी.


UIDAI समय-समय पर आधार अपडेट के लिए जागरूकता अभियान भी चलाता है, ताकि लोग अपने आधार कार्ड में नवीनतम जानकारी रख सकें. यह बदलाव निश्चित रूप से आम लोगों के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

15 घंटे पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

AI-जनित परमाणु तबाही को टालने के लिए US-China के बीच ‘हॉटलाइन’ की दरकार- विशेषज्ञों की चेतावनी

एक दिन पहले

आवारा कुत्ते
खबर खास

आवारा कुत्तों के व्यवहार पर नया शोध, जानें इंसान-कुत्तों के संघर्ष को कम करने का तरीका

एक दिन पहले

प्याज के दाम दुगने हुए
खबर खास

दो साल के शिखर पर पहुंची महंगाई: दोगुने हुए प्याज के दाम, अब महंगी EMI के झटके की तैयारी!

एक दिन पहले

ATM Cards
खबर खास

बचत बैंक खातों से लाखों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर मुख्यालय से लग रही खातों पर रोक

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP