गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

विमान दुर्घटना में एक यात्री जिंदा बचा, किसी करिश्मे से कम नहीं

विमान हादसे में एक ब्रिटिश यात्री के जिंदा बचने की खबर

C

CG Khabar

12 जून 2025, 03:40 PM 1 मिनट में पढ़ें 23

विमान हादसा
विमान हादसा

अहमदाबाद | डेस्कः अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में एक यात्री के जिंदा बचे होने की जानकारी सामने आयी है. बचने वाला यात्री ब्रिटिश नागरिक बताया जा रहा है. पहले कहा गया था कि विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है. 


अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा है कि एक व्यक्ति जीवित बचा है, जो बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की सीट 11ए पर था.पीड़ित अस्पताल में है और उसका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन


वहीं इससे पहले अधिकारियों ने जो लिस्ट शेयर की थी, उसके मुताबिक़ सीट 11ए पर बैठे यात्री का नाम विश्वास कुमार रमेश है और वो ब्रिटिश नागरिक हैं.


मीडिया रिपोर्ट में विश्वास कुमार रमेश से बात किए जाने का ज़िक्र है और ये भी बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना बोर्डिंग पास शेयर किया, जिसमें उनका नाम और सीट नंबर 11A लिखा था.


रिपोर्ट के मुताबिक़ विश्वास कुमार रमेश ने कहा था, "उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद एक जोरदार आवाज़ हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह सब बहुत जल्दी हुआ."


इस ह्दयविदारक दुर्घटना में विश्वास कुमार रमेश का बचना किसी करिश्मे से कम नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

कॉन्फ्रेंस वीजा पर आए इटली के नेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा वैध या अवैध? SC में होगी सुनवाई

3 घंटे पहले

हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

10 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

10 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

10 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

11 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP