गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर की डामर फैक्ट्री में भीषण आग

राजधानी रायपुर की डामर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से उठा धुएं का गुबार

H

Hupendra Sharma

14 जून 2025, 08:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

डामर फैक्ट्री में भीषण आग
डामर फैक्ट्री में भीषण आग

रायपुर| संवाददाताः राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला की एक डामर फैक्ट्री में शनिवार की दोपहर भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार छा गया.


आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही 4 से 5 दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. बताया गया कि आग वेस्टर्न तार प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में लगी थी. इस फैक्ट्री में डामर यानी तारकोल का निर्माण किया जाता है.


प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और उरला पुलिस मौके पर पहुंची.


उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर के मुताबिक घटना दोपहर करीब 12 बजे की है. अन्य दिनों की तरह आज भी फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे. उसी दौरान अचानक आग लग गई. फैक्ट्री के भीतर काफी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग काफी तेजी से फैलने लगी.


इसे देख वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. मजदूर तत्काल ही फैक्ट्री से बाहर निकल गए. इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई. देखते ही देखते आग पूरे फैक्ट्री में फैल गई, जिससे काले धुएं का गुबार उठने लगा. काले धुएं का गुबार देखकर आसपास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया था.


दमकल कर्मियों की घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फैक्ट्री में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है. हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

3 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

3 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

8 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

9 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

9 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP