शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

90 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस पलटी, 5 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 90 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस पलटी

C

CG Khabar

21 जून 2025, 01:43 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

बस्तर में पलटी बस
बस्तर में पलटी बस

बस्तर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर घोड़ागांव के जंगल के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जा रहा है कि बस में 90 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे. बस में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं, जबकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.


हादसे के वक्त बस चालक ओवरटेक की कोशिश कर रहा था, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सीधे सड़क से नीचे उतरकर पलट गई.

विज्ञापन


5 यात्रियों को इसमें गंभीर चोट आई है, जिसमे से एक यात्री की पीठ में काफी गंभीर चोट लगी है और 5 यात्री के अलावा कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल घायलों का ईलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस हादसे की वजह चालक की लापरवाही थी या कोई तकनीकी खराबी.


ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा  

बस्तर के एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है. जगदलपुर से महिंद्रा ट्रेवल्स की बस रायपुर जा रही थी. भानपुरी पुलिस को सूचना मिली कि बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई है.


इसके बाद एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई और तुरंत मौके के लिए पुलिस की टीम को रवाना किया गया. इसके बाद सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया.


इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से जगदलपुर के डिमरापाल अस्पताल भेजा गया. वहीं अन्य घायलों का ईलाज भानपुरी स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है.


एडिशनल एसपी ने बताया कि हादसे में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है. वहीं प्रथम दृष्ट्या पूछताछ में जानकारी मिली है कि बस चालक काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था.


ओवरटेक करने के चलते बस ने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ. फिलहाल अन्य यात्रियों को जगदलपुर वापस भेजा जा रहा है. वहीं भानपुरी पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

7 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

13 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP