सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

पीसीसी चीफ बैज के घर रेकी मामले पर विधानसभा में हंगामा

छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ बैज के घर रेकी मामले पर विधानसभा में हंगामा

C

CG Khabar

28 फ़र. 2025, 07:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 64

छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ बैज के घर रेकी
छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ बैज के घर रेकी

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. 


विपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर रेकी कराने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. 

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने यह मुद्दा उठाया. इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रश्नकाल के बाद चर्चा के लिए समय देने का आश्वासन दिया. 


लेकिन कांग्रेस विधायक तत्काल इस पर बहस की मांग पर अड़ गए. 


इतने में कांग्रेस के बाकी विधायक भी सीट से उठकर सदन में नारेबाजी करने लगे. 


सदन में शोर गुल बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने 10 मिनट के लिए विधानसभा की कार्रवाई को रोक दिया. 


इसके बाद फिर कार्रवाई शुरू तो हुई मगर कांग्रेसियों का हंगामा नहीं रुका. 


कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि राज्य सरकार पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर रेकी करवा रही है.


 सरकार क्या करना चाहती है. पुलिस प्रशासन से लोगों को डराना चाहते हैं. 


सरकार आपकी है प्रशासन आपका है, फिर बात करने से क्यों डर रहे हैं.


इसके बाद कांग्रेस विधायकों का हंगामा और बढ़ गया. विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. 


कांग्रेस विधायकों ने लोकतंत्र की हत्या नहीं चलेगी, भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी, ईडी से डराना बंद करो के नारे लगाने लगे. 


एडिशनल वर्मा कौन के नारे भी विधायकों ने लगाए. 


महंत सहित 16 विधायक निलंबित
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कई कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते हुए आसंदी के पास पहुंच गए. 


जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित 16 कांग्रेस विधायकों को सदन की कार्रवाई से निलंबित कर दिया.


उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा. हालांकि कुछ देर बाद रमन सिंह ने निलंबित विधायकों का निलंबन खत्म कर दिया.


दरअसल विवाद इस वजह से उठा कि बीती रात को पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर के पास कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया. 


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ा तो वे दंतेवाड़ा पुलिस के कुछ कर्मचारी और अधिकारी निकले. जो दंतेवाड़ा से रायपुर आए थे.


भूपेश बघेल ने किया पोस्ट
इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को कौन सा डर सता रहा है कि विपक्ष के नेताओं की जासूसी करवा रही है?


रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर की जासूसी करते हुए एक पुलिस अधिकारी को पकड़ा गया है. 


यह लोकतंत्र के प्रति भाजपा के अविश्वास का एक और उदाहरण है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

एक घंटा पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

2 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP