मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

विधानसभा में हज यात्रा और कुंभ स्नान पर हंगामा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हज यात्रा और कुंभ स्नान पर हंगामा

C

CG Khabar

27 फ़र. 2025, 03:28 PM 3 मिनट में पढ़ें 20

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन गुरुवार को सदन में जल जीवन मिशन, हज यात्रा, कुंभ स्नान को लेकर हंगामा हुआ.


विधायक धरमलाल कौशिक ने जल जीवन मिशन में दोषी ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हें ब्लैक लिस्ट में डालने की मांग की. 

विज्ञापन


वहीं भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कुंभ स्नान और हज यात्रा को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए. जिस पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई. 


विधानसभा के तीसरे दिन नलजल योजना पर कई सवाल पूछे गए. 


सबसे पहले विधायक गोमती साय ने पूछा कि जल जीवन मिशन योजना पिछले 5 साल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी. 


अब इसे ठीक करने के लिए क्या-क्या किया जा रहा है.


जल जीवन मिशन में 13 करोड़ से ज्यादा खर्च- साव


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जवाब में बताया कि जल जीवन मिशन योजना 2019 में आई. 


जबकि छत्तीसगढ़ में यह योजना 2019 की बजाय 2021 में शुरू हुई. 


बाकी सभी के टेंडर हुए लेकिन नलकूप के टेंडर अप्रैल 2023 के बाद शुरू हुए. इसके बाद से हमारी सरकार ने काम शुरू किया. 


एक साल में जल जीवन मिशन का काम काफी तेजी से हुआ.


अरुण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जल जीवन मिशन की कुल लागत 26 हजार 465 करोड़ से ज्यादा थी.


 जिसमें केंद्रांश 12 हजार 424 करोड़ से ज्यादा रुपये और राज्यांश 14 हजार 41 करोड़ रुपये से ज्यादा था. 


वर्तमान में 6 हजार 178.33 करोड़ रुपये केन्द्र द्वारा और राज्य द्वारा 7292.28 करोड़ मिला है. 


अब तक 13 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च हुई है. इस योजना में 19656 गांव शामिल हैं.

 

अजय चन्द्राकर ने अरुण साव को घेरा

विधायक अजय चंद्राकर ने जल जीवन मिशन योजना को लेकर कहा कि योजना बनाने पर डीपीआर में पाया गया कि गांव में कोई जल स्रोत नहीं है, वहां भी टंकी बना दी और पाइपलाइन बिछा दी गई. ऐसी जगहों को चिन्हांकित करके क्या कार्रवाई करेंगे.


इस पर अरुण साव ने कहा कि किसी भी ठेकेदार का जब तक काम पूरा नहीं होगा 70 फीसदी से अधिक भुगतान नहीं करेंगे और जब तक पूरी तरह से योजना संचालित नहीं होगी, भुगतान नहीं होगा. 


जिन गांवों में जल स्रोत नहीं पाया गया, वहां काम करने वाले संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे.

 

धरमलाल कौशिक ने की एफआईआर की मांग

विधायक धरमलाल कौशिक ने जल जीवन मिशन में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों पर एफआईआर करने की मांग की. 


उन्होंने बताया कि मेजर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर रायपुर को 3 साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया. 


केके नैयर भंडारा महाराष्ट्र को 2 साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया और बिहार के एक डेवलपर को 2 साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया. 


एक के खिलाफ ही एफआईआर की है तो बाकी के खिलाफ भी एफआईआर  किया जाना चाहिए. 


उन्होंने कहा कि उन्हें ब्लैक लिस्ट में डाल देना चाहिए. इसके जवाब में मंत्री अरुण साव ने कहा कि सुझाव पर विचार करेंगे.


भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कुंभ स्नान और हज यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस को कुंभ स्नान से परहेज है, हज पर आपत्ति नहीं है. 


धर्मजीत के बयान पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई. उमेश पटेल ने कहा  केंद्र में आपकी सरकार है, हज पर सब्सिडी बंद कर दो.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

4 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

5 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

5 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

5 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

6 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP