रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

रायपुर में हिरण सींग के साथ दो गिरफ्तार

H

Hupendra Sharma

29 अप्रै. 2025, 11:31 AM 1 मिनट में पढ़ें 15

हिरण सींग
हिरण सींग

रायपुर | संवाददाताः राजधानी रायपुर में वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से हिरण के सींग और अवशेष बरामद हुए हैं.


आरोपियों ने गिरफ्तारी का काफी विरोध किया. इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन


वन विभाग को सूचना मिली थी कि मोवा निवासी यासिर खान और फराज खान ने हिरण का शिकार किया है. दोनों के घर हिरण के सींग रखे हुए हैं. इसी सूचना के आधार पर वन विभाग का उड़न दस्ता छापा मारने दोनों के घर पहुंचा. जहां से यासिर खान और फराज खान को धर दबोचा गया.


जिनके पास से हिरण के सींग के साथ तीन हिरण के अवशेष मिले हैं. वन विभाग की टीम जब दोनों को अपने साथ ले जाने लगी तो दोनों अपनी गिरफ्तारी का विरोध करने लगे.


दोनों ने वन अधिकारी-कर्मचारियों से विवाद करते हुए झूमा झटकी भी की.


इस बीच एक युवक भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे वन विभाग की टीम, बलपूर्वक गाड़ी में डालकर अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई.


वन विभाग दोनों आरोपियों से अब यह पूछताछ करेगा कि शिकार कहां किया और कैसे किया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

एक घंटा पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

एक घंटा पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

एक घंटा पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

5 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP