शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, चक्काजाम

छत्तीसगढ़ में ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, चक्काजाम

C

CG Khabar

17 फ़र. 2025, 09:29 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

छत्तीसगढ़ में ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला
छत्तीसगढ़ में ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. 


ट्रेलर की टक्कर से एक युवक ट्रेलर के पहियों में फंस गया. भागने के फिराक में ट्रेलर चालक उसे घसीटते हुए करीब 20 मीटर तक ले गया. 

विज्ञापन


चक्का में कुचलने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. 


इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही चक्काजाम कर दिया.


पुलिस के मुताबिक घटना जूटमिल थाना क्षेत्र का है.


बताया गया कि पुसौर ब्लॉक के ग्राम जकेला निवासी नितेश पोबिया अपने साथी गोकुल खड़िया के साथ मंगलवार की सुबह रायगढ़ आ रहे थे. 


उसी दौरान कांशीराम चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दोनों युवकों को ठोकर मार दी. 


ठोकर से गोकुल दूर फेंका गया, जबकि नितेश ट्रेलर के चक्के में फंस गया. 


चक्के में कुचलने से घटना स्थल पर ही उसी मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल गोकुल को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी भी मौत हो गई. 


आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई. आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर में तोड़फोड़ कर दी. 


इसके बाद लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए बीच सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया.  


जिससे रायगढ़ ओडिशा मार्ग में सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई.


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. 


पुलिस ने चक्काजाम कर रहे लोगों को मनाने की कोशिश की. लेकिन आक्रोशित क्षेत्रवासी मानने को तैयार नहीं थे.


 इसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम के द्वारा परिजनों को तत्काल सहायता राशि दिए जाने के बाद ही चक्काजाम समाप्त हुआ.


दो दिन पहले हुई थी और मौत
ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही रायगढ़ में  तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई थी. 


उस दिन भी आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था. 


उस दिन भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केराझर गांव के पास बाइक सवार कन्हैया पटेल निवासी मुरारीपाली को हाईवा ने कुचल दिया था. 


उसकी भी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

13 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

19 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

19 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

19 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP