सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

कबीरधाम कलेक्टोरेट को बम से उड़ाने की धमकी

कबीरधाम कलेक्टर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

H

Hupendra Sharma

16 अप्रै. 2025, 10:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

बम से उड़ाने की धमकी
बम से उड़ाने की धमकी

कवर्धा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कबीरधाम कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद से हड़कंप मच गया है.


कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम के ऑफिशियल मेल आईईडी पर यह धमकी भरा ईमेल आया है. ये मेल कथित तौर पर काश्मीर से आया है.

विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. डॉग स्क्वाड की टीम भी जांच में जुटी हुई है.


पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया है. साथ ही कर्मचारियों को अंदर जाने से रोक दिया गया है.


मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को कबीरधाम कलेक्टर के पास एक मेल आया, जिसमें लिखा है कि कलेक्टर कार्यालय को आरडीएक्स आईईडी से उड़ा देंगे.


कलेक्टोरेट परिसर में आईईडी लगा रखे हैं. इस मेल के आते ही हड़कंप मच गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई.


सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंची. टीम पूरे कलेक्टोरेट परिसर की छानबीन में जुटी हुई है.


फिलहाल पूरे इलाके की जांच चल रही है. वहीं पूरे कलेक्टोरेट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.


इस मामले में कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि सूचना पुलिस को दी गई है. जिसकी जांच की जा रही है. 


एसपी धर्मेंद्र छवाई ने बताया कि मेल के माध्यम से धमकी मिलने की सूचना मिली है. मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम के साथ पुलिस अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है.


क्या लिखा है मेल में

ई-मेल में जो धमकी दी गई है, उसमें कहा गया है कि यह हमला तमिलनाडु से ध्‍यान हटाकर छत्तीसगढ़ पर लगाने के लिए किया गया है. यह एक साजिश का हिस्‍सा है.


इसमें यह भी बताया गया है कि यह साजिश अंतरराष्ट्रीय संगठन कार्टेल के अलावा तमिलनाडु राज्‍य के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा रची गई है.


इसके माध्‍यम से आरएक्स-एस गैलीलियो रिमोट कंट्रोल सिस्टम के माध्‍यम से विस्फोट की घटना को अंजाम देने का जिक्र है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

3 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

3 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

4 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

21 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP