शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ जगदलपुर में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

C

CG Khabar

13 मार्च 2025, 01:25 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

चोर गिरोह का पर्दाफाश
चोर गिरोह का पर्दाफाश

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को धर दबोचा है.  इस गिरोह ने पिछले तीन महीने में ही 10 से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी के जेवरात समेत नगदी बरामद की है.


चोरी की वारदातों का राज फाश करते हुए जगदलपुर सीएसपी आकाश श्रीमाल ने बताया कि गिरोह सूने मकानों को निशाना बनाते थे. 

विज्ञापन


शहर के हाउसिंग बोर्ड, सनसिटी कॉलोनी और बोधघाट थाना क्षेत्र सहित शहर के अन्य इलाकों में एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. 


आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने एक टीम गठित की थी. टीम ने अपने मुखबिर सब जगह फैला दिए थे. साथ ही सायबर टीम की भी मदद ली थी. 


सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए. जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिन्होंने अपना नाम केशव कवि और कौशल जोशी निवासी मालगांव ब्राम्हणपारा बताया. 


कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में बताया. सभी आरोपी बस्तर जिले के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं.

 

 सोना बैंक में जमा कर लिया लोन

आरोपियों ने बताया कि गिरोह बनाकर पहले सूने मकानों की रेकी करते थे. इसके बाद घरों में घुसकर लोहे के औजार से दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी करते थे.


घर के अंदर रखी आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पार किए थे. 


चोरी के आभूषणों को तरुण कुमार कवि और रविंद्र पाढ़ी के नाम से बैंक में जमा करवाया. इसके बाद बैंक से गोल्ड लोन भी निकाल लिया था. 


कुछ जेवरातों को विक्रम ठाकुर, महेश बघेल और पारसदेवी जैन के पास पहले गिरवी रखा था. बाद में उसे बेच दिया था. 


पुलिस ने आरोपियों के पास से 230 ग्राम सोने के आभूषण बरामद की है. जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है. 


इसके अलावा 20 हजार नगद, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद की है. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

5 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

5 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

6 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

14 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP